घर में बने ये स्पेशल फेस पैक आपको दिलाएंगे झुर्रियों से छुटकारा, ऐसे करें यूज़

facepack
File Photo
Published on: 
Updated on: 

-सीमा कुमारी

एक उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां पड़ना आम बात है। लेकिन, वक्त से पहले ऐसे होने पर आप जल्दी उम्रदराज दिखने लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय की मदद से आप झुर्रियों (Wrinkles) की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। मनपसंद रिजल्ट पाने के लिए 5 अलग-अगल तरह के फेसपैक (Face Pack) लगाएं -

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, पपीता (Papaya) और शहद (Honey) का फेसपैक (Face Pack) बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से जल्द ही झुर्रियों निजात मिल सकता है।

इसके अलावा, आप कच्चे दूध से चेहरा साफ करने और फेस पैक में शहद और संतरे का रस मिलाकर लगाने से स्किन में निखार आता है और झुर्रियां दूर होती हैं।

अंडे (Egg) और नींबू (Lemon) के रस का फेसपैक (Face Pack) बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

नीम, पुदीना, तुलसी की पत्ती का पाउडर और मेथी पाउडर एंटीसेप्टिक का काम करता है। शहद में मलाई और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर चेहरे और आंखों के नीचे लगाएं। इससे आंखों के नीचे का कालापन दूर होकर झुर्रियां समाप्त होती है।

खीरे (Cucumber) का फेसपैक (Face Pack) बनाकर चेहरे पर लगाएं, इससे चेहरा तरोताजा दिखेगा। झुर्रियां भी काम होने लगेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com