आलस से हैं अगर परेशान, तो ये नुस्खे आ सकते हैं काम, रहेंगे दिनभर एनर्जेटिक
- Written By: दीपिका पाल
आलस दूर भगाने के टिप्स (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल डेस्क: ‘आलस्य’ को आमतौर पर इंसान का सबसे बड़ा शत्रु कहा जाता है, क्योंकि, अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग अपनी लाइफ में बहुत ऐक्टिव होते हैं और वहीं कुछ लोग बेहद आलसी किस्म के होते हैं। आखिर ऐसा क्या है जो कि एक व्यक्ति को इतना आलसी बना देता है और दूसरे को बहुत ऐक्टिव।
आलस्य और सुस्ती की वजह से काम में मन भी नहीं लगता है और काम भी गलत हो जाता है।आज हम आपको आलस्य और सुस्ती को दूर करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जान लें किन चीजों का सेवन करने से आलस्य और सुस्ती को दूर भगाया जा सकता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Rose Water: सिर्फ 10 रुपए में घर पर बनाएं नेचुरल गुलाब जल, नोट कर लें ये आसान स्टेप्स
प्रेग्नेंसी में इस एक विटामिन की कमी पड़ सकती है भारी, बच्चे के दिमागी विकास पर पड़ता है असर
मोबाइल और टीवी की लत चुरा रही है आपके बच्चे का बचपन? ये आदत बन सकती है बड़ी परेशानी
एल्युमिनियम या स्टील: कहीं आप भी गलत बर्तन में तो नहीं उबाल रहे दूध? सेहत पर पड़ता है ये गंभीर असर!
इन टिप्स को रख लें बस याद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शरीर में पानी की कमी होने पर भी आलस्य और सुस्ती बनी रहती है। आलस्य और सुस्ती को दूर भगाने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। अगर आप थोड़े- थोड़े समय के अंतराल पर जूस, पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करते रहेंगे तो आपको आलस्य और सुस्ती नहीं रहेगी।
लोग अक्सर कई घंटों तक टीवी देखते हैं। जिस कारण उन्हें नींद भी नहीं आती। ऐसे में उनकी नींद का रुटीन बिगड़ जाता है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी काफी बुरी असर पड़ता है। इससे कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। नींद से जुड़ी यह आदतें उनके शरीर में आलस्य को बढ़ा देती हैं। सोना शरीर के लिए बेहद ज़रुरी होता है। दिन भर के काम के बाद शरीर को रेस्ट देना जरूरी होता है। इसलिए अपने शरीर को आलस से दूर रखने के लिए समय पर सोएं।
सौंफ का सेवन करने से फायदा
एक्सपर्ट्स बताते है कि, सौंफ का सेवन करने से आलस्य और सुस्ती दूर होती है। क्योकि, सौंफ में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम आदि पाए जाते हैं जो शरीर की सुस्ती और आलस्य को दूर भगाने में सहायक होते हैं।
चॉकलेट का सेवन करने से भी आलस्य और सुस्ती दूर होती है। चॉकलेट में कोको पाया जाता है जो शरीर के मसल्स को रिलैक्स करता है। मसल्स को रिलैक्स होने से शरीर तरोताजा रहता है। चॉकलेट के सेवन से मूड भी फ्रेश हो जाता है।
एक्सरसाइज से करें दिन की शुरूआत
दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें, क्योंकि यह शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इससे आलस्य दूर हो जाता है और आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करते हैं। इसलिए सिर्फ 15 मिनट की एक्सरसाइज़ को अपनी डेली लाइफ में जरूर शामिल करें।
आयुर्वेद के अनुसार रोजाना आपको 20 से 25 मिनट शरीर की ऑयलिंग करनी चाहिए। इससे शरीर को बहुत आराम मिलता है और दिमाग एक्टिव मोड में भी आ जाता है।
इसके अलावा, आपको सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। इससे सुबह की ताजी हवा शरीर को मिलती है। इससे भी दिमाग एनर्जेटिक रहता है। दिमाग को एक्टिव रखने के लिए योगासन और प्राणायाम करते रहना चाहिए।
