Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है ‘विजया एकादशी’ 2024, जानिए श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा का शुभ मुहूर्त, मिलेगी शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति

  • By दीपिका पाल
Updated On: Mar 06, 2024 | 05:14 AM

विजया एकादशी 2024 (सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व है। एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस साल 2024 फाल्गुन महीने की एकादशी, यानी ‘विजया एकादशी’ (Vijaya Ekadashi 2024) 6 मार्च यानि आज बुधवार को है।

हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से सुख और सौभाग्य में मन मुताबिक वृद्धि होती है। साथ ही सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्ट से मुक्ति मिलती है। आइए जानें मार्च यानी फाल्गुन महीने की एकादशी व्रत डेट शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, विजया एकादशी तिथि की शुरुआत 6 मार्च को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 7 मार्च को सुबह 0l4 बजकर 13 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में विजया एकादशी व्रत 6 फरवरी को है।

पूजा विधि

एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। मंदिर की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें।

चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।

भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें। भगवान विष्णु को पीले चंदन और हल्दी कुमकुम से तिलक करें।

भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।

भगवान विष्णु को भोग लगाएं। भगवान विष्णु की आरती करें। और विष्णु चालीसा का पाठ करें। इसके पश्चात ईश्वर से जीवन में सुख और शांति की कामना करें।

अंत में भगवान को फल, मिठाई और खीर का भोग लगाएं। भोग में तुलसी दल को अवश्य शामिल करें और लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

धार्मिक महत्व

विजया एकादशी को लेकर मान्यता है कि इस व्रत को रखने से व्यक्ति को विजय मिलती है। लंका विजय करने की कामना से बक दाल्भ्य मुनि के आज्ञानुसार समुद्र के तट पर भगवान राम ने इसी एकादशी का व्रत किया था। जिसके प्रभाव से रावण का वध हुआ और भगवान रामचंद्र की विजय हुई।

Know the muhurat of puja today on vijaya ekadashi 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2024 | 05:14 AM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Lord Vishnu

सम्बंधित ख़बरें

1

हर महीने का दर्द होगा कम, अपनाएं पीरियड्स में ये आसान रोज़मर्रा के उपाय

2

रोजाना आदत में शामिल करें ‘अर्द्धचक्रासन’ का अभ्यास, रीढ़ की हड्डी बनेगी लचीली और मजबूत

3

खोखली हड्डियों में जान फूंक देंगे इस चीज से बने लड्डू, सर्दियों में ये लोग खाना न भूलें

4

वजन बढ़ाने के लिए करें इस ड्राई फ्रूट का सेवन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल से लेकर कैंसर से भी करता है बचाव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.