Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कटहल के बीज का चमत्कार जानिए, खून की कमी हो जाएगी दूर

  • By navabharat
Updated On: Aug 07, 2022 | 07:32 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

कटहल (Jackfruit) का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कटहल का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कटहल के साथ-साथ कटहल के बीज (Jackfruit seeds) भी स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं। कटहल में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसके बीजों का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि इनमें भी प्रोटीन जैसे बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन भी पाया जाता है, जो खून से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को ठीक करने में सहायक माना जाता है। आइए जानें कटहल के बीजों का सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कटहल के बीज में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप कटहल के बीज को अपने डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे पाचन-तंत्र (Digestion) बेहतर होता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

कटहल के बीजों में (Jackfruit seeds) आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। इससे एनीमिया (Anemia) जैसी बीमारी से राहत पाई जा सकती है। यह हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में लाभदायक होता है।

कैंसर (Cancer) एक जानलेवा और घातक बीमारी है, इसलिए अगर आप इस बीमारी के रोकथाम के लिए कटहल के बीज का सेवन करते हैं, तो यह काफी लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि कटहल के बीज कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होते हैं।

कटहल के बीजों में विटामिन A होता है जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इससे मोतियाबिंद जैसी स्थिति को ठीक करने में भी मदद मिल सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखें हेल्दी हो तो ऐसे में आप कटहल के बीजों का सेवन जरूर करें।

Know the miracle of jackfruit seeds the lack of blood will go away

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2022 | 07:32 AM

Topics:  

  • Jackfruit Benefits

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.