फल या फल का रस? एक्सपर्ट से जानें क्या है सेहत के लिए सबसे ज्यादा होता है फायदेमंद
Healthy Eating Tips : फल या फल का रस, सेहत के लिए क्या बेहतर है? एक्सपर्ट की राय से जानें फाइबर, पोषण और वजन कंट्रोल में कौन देता है ज्यादा फायदा जानते है इसके बारे में।
- Written By: दीपिका पाल
फल और फलों का रस (सौ. डिजाइन फोटो)
Fruit vs Fruit Juice: सेहत के लिए जहां पर पौष्टिक आहार वाली थाली का सेवन करना जरूरी होता है जो हमारे शरीर का संपूर्ण विकास करती है। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सही तरह से पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर पाते है और डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बड़ी समस्याएं हो जाती है। पौष्टिक खाने के साथ फलों या इसके रस का सेवन करना भी सेहत के लिए सही होता है। आखिर फल और इसके रस में से कौन सा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करता है। यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा से फलों के रस का सेवन करने की बात कहते है आए है लेकिन रस पीने से भी शरीर को फायदे मिल सकते है।
फल खाना होता फलों के रस से बेहतर
यहां पर अक्सर लोग कहते है कि, फल का जूस पीना फल खाने से बेहतर होता है लेकिन फल का सेवन करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज हो या बिल्कुल हेल्दी लोग, दोनों के लिए फल खाना जूस पीने से कहीं ज्यादा बेहतर माना गया है। जानिए फलों का रस पीने से सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंचाता है।
1- फलों के रस में शामिल नेचुरल शुगर शरीर के अंदर पहुंच जाती है।बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस या ज्यादा मीठे जूस ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा सकते हैं यह डायबिटीज जैसी बीमारियों वाले लोगों के खतरनाक साबित होता है।
2-अगर आप एक गिलास फलों के जूस का सेवन करते है तो शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी और शुगर मिल जाती है, जो वजन बढ़ाने और शुगर कंट्रोल बिगाड़ने का कारण बन सकती है।
3-फलों का जूस बनाने के दौरान फाइबर की मात्रा निकल जाती है। फाइबर न होने की वजह से शुगर सीधे ब्लड में जाती है और शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है।
4- अगर डायबिटीज के मरीज जूस का सेवन करना चाहते है वे बाहर के पैक्ड जूस का सेवन करने के अलावा ताजा जूस का सेवन कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
जानिए फल खाने के फायदे
अगर आप फलों के रस के अलावा फलों का सेवन करते है तो आपके शरीर को इसके फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…
1- फल खाने से शरीर को इसमें मौजूद जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करते हैं और शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते है।
2- फल का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। यह फलों में मौजूद फाइबर शुगर को धीरे-धीरे ब्लड में पहुंचने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है।
3- फलों का सेवन करने से भूख लगने की समस्या हल होती है। भूख लगने पर फल खाना एक बेहतरीन स्नैक ऑप्शन है जो पेट भी भरता है और अनहेल्दी चीजें खाने से बचाता है।
4-फलों में मौजूद मिठास प्राकृतिक होती है. सही मात्रा में फल खाने से यह मिठास शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि एनर्जी देती है।
ये भी पढ़ें- दांत-मसूड़ों की हर परेशानी में रामबाण है वज्रदंती, जानिए इस औषधीय फूल के फायदे
सभी लोगों के लिए फलों का सेवन करना होता है सही
यहां पर डायबिटीज और सामान्य रोगों के लिए फलों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। यहां पर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए फल जितने फायदेमंद होते है उतना ही पूरे शरीर को स्वस्थ रखते है। अगर आपके आसपास कोई डायबिटीज से पीड़ित है, तो यह जानकारी उनके लिए बहुत जरूरी है।
