जानिए गर्मागर्म छाछ बनाने की विधि (सौ. डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

बारिश में इम्यूनिटी बूस्टर होती है गर्म-गर्म औषधीय छाछ ‘खलम’, जानिए आसान रेसिपी

Khalam Recipe: बारिश के मौसम में गर्मागर्म चाय पीना हर कोई पसंद करते है लेकिन कभी आपने गर्मागर्म छाछ के बारे में सुना है।औषधीय गुणों से भरपूर गर्मागर्म छाछ का नाम दरअसल ‘खलम' है।

दीपिका पाल

Khalam Recipe: बारिश के मौसम में घर के बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कभी गलती से बारिश के प्रभाव में आ जाएं तो सेहत को नुकसान होता है। बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले सुनने के लिए मिलते है। इस मौसम में गर्मागर्म चाय पीना हर कोई पसंद करते है लेकिन कभी आपने गर्मागर्म छाछ के बारे में सुना है।

औषधीय गुणों से भरपूर गर्मागर्म छाछ का नाम दरअसल ‘खलम' है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। दरअसल खुशी की बात है कि इस औषधीय छाछ को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सही माना है। इसकी विधि के बारे में बताया गया है।

जानिए क्या है खलम ड्रिंक

आयुष मंत्रालय के अनुसार, खलम की बात की जाए तो यह एक खास तरह से तैयार की गई छाछ होती है। जिसमें औषधीय गुणों से भरपूर तत्वों को शामिल किया जाता है। यह एक इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है जो शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करती है। सर्दी-जुकाम की समस्या में खलम ड्रिंक को कारगर बताया गया है। अगर बारिश के मौसम में इस ड्रिंक का सेवन हम नियमित करते है इसके भरपूर फायदे मिलते है।

जानिए कैसे तैयार करें खलम

यहां पर औषधीय ड्रिंक खलम बनाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा विधि बताई गई है। इस विधि के अनुसार आज हम खलम छाछ को बना सकते है। चलिए जानते है क्या चाहिए सामग्री और विधि। सामग्री- खलम छाछ बनाने के लिए छाछ, अदरक, हींग, हल्दी पाउडर, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर सामग्री की आवश्यकता होगी।

जानिए कैसे बनाएं खलम

दी हुई सामग्रियों के अनुसार आप औषधीय ड्रिंक खलम को बना सकते है। जानिए इसे बनाने की आसान विधि...

  • इसके लिए सबसे पहले अदरक का पेस्ट बनाएं।
  • छाछ को उबालें और इसमें अदरक का पेस्ट डालें।
  • एक मिनट तक उबालने के बाद इसमें हींग, हल्दी पाउडर, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं और फिर इसे छानकर गर्मा-गरम पिएं।

जानिए खलम ड्रिंक पीने के फायदे

खलम ड्रिंक का सेवन करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते है।

1- इस ड्रिंक का सेवन करने से आपका पाचन बेहतर होता है। साथ ही अपच, वात और कब्ज की समस्याओं पर राहत मिलती है।

2-इस ड्रिंक में शामिल अदरक और काली मिर्च का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या पर राहत मिलती है।

3- इस छाछ में हल्दी और हींग के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते है।

4- गर्मी की तरह ही बारिश में हाइड्रेड रहना जरूरी होता है। यहां पर खलम छाछ का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और थकान भी दूर रहती है।

5- मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए खलम छाछ को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है। इस औषधीय ड्रिंक का सेवन आप नाश्ते के समय या दोपहर के समय करते है तो आपकी सेहत को एनर्जी मिलती है।

आईएएनएस इनपुट के अनुसार

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान