Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पारिजात के फूल देवी देवताओं के लिए तो पवित्र है ही, जानिए पत्ते और छाल में छुपा है कई रोगों का इलाज

पारिजात फूल भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए चढ़ाए जाते है कहते है भगवान को यह प्रिय होते है। यहां पर पारिजात फूल केवल पूजा-पाठ नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 29, 2024 | 01:22 PM

पारिजात फूल ( Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: धार्मिक दृष्टि से परिजात के पौधे का बड़ा महत्व है। इसके फूलों से गजब की खुशबू आती है। इसका इस्तेमाल भगवान की पूजा के लिए किया भी जाता है। ये दिन के बजाए रात में खिलता है और अपनी सुगंध फैलाता है। इसलिए इसे ‘रात की रानी’ या नाइट फ्लावरिंग जैस्मिन (Night-flowering Jasmine) भी कहा जाता है।

पारिजात को कहते है कल्पवृक्ष

सम्बंधित ख़बरें

अश्विनी भिडे बनीं BMC की पहली महिला आयुक्त, मुंबई में ‘महिला नेतृत्व’ मजबूत

नवभारत निशानेबाज: ट्रंप को सीधे शांति वार्ता में आसानी, तैयार हैं बोमन व स्मृति ईरानी

IPL में राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास, CSK के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी टीम बनी

ब्रश करना काफी नहीं! जीभ की ये गंदगी आपके फेफड़ों को कर सकती है खराब; आज ही बदलें अपनी ये आदत

धार्मिक मान्यता है कि, भगवान श्रीकृष्ण ने इस पौधे को स्वर्ग से धरती पर लाए थे। शास्त्रों में पारिजात को कल्पवृक्ष भी कहा गया है। एक अन्य मान्यता है कि पारिजात समुद्र मंथन से निकला है। माना जाता है कि जिस घर में हरसिंगार का पौधा लगा होता है उस घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से हरसिंगार एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी संपन्न होता है।

पारिजात फूल के फायदे ( Social Media)

ऐसे में आइए जानें परिजात के पौधे से होने वाले लाभ-

1- एक्सपर्ट्स के अनुसार, मौजूदा दौर में अनहेल्दी डाइट, पॉल्यूशन और केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स यूज करने के कारण ज्यादातर लोगों को बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें कमजोर बाल, सफेद बाल और हेयर फॉल जैसी समस्याएं शामिल है। आप अगर पारिजात के पत्तों से बना काढ़ा पिएंगे तो बाल काले, घने और चमकदार बनेंगे।

2- यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो हरसिंगार की छाल, फूल और पत्तियां को ले लें। इसकी मात्रा करीब 5 ग्राम होनी चाहिए। इसे 200 ग्राम पानी में उबाल दें। जब एक चौथाई पानी उबल कर खत्म हो जाए तो इसे छान लें और ठंडा कर पीएं। जोड़ों के दर्द से तत्काल राहत मिलेगी।

3- कुछ लोगों को अक्सर नकसीर बहती है, मतलब नाक से खून आने की परेशानी होती है, ऐसे लोग पारिजात का उपयोग कर सकते हैं। इस पौधे की जड़ को मुंह में रखकर चबाएं। इससे नाक, कान, कंठ आदि से निकलने वाला खून बंद हो जाता है।

4- एक्सपर्ट्स की मानें तो, जिन लोगों की शुगर कंट्रोल में नहीं रहता है, वे 10-30 मिली पारिजात के पत्ते का काढ़ा बना लें। इसका सेवन करें। इससे शुगर कंट्रोल में रहेगा।

5-खांसी के लिए आयुर्वेदिक दवा के रूप में आप पारिजात के पेड़ के पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 500 मिग्रा पारिजात की छाल का चूर्ण बनाएं। इसका सेवन करने से खांसी ठीक होती है।

Know the benefits of parijat plant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2024 | 01:22 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.