-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Get Flawless Skin With Orange Peel
संतरे के छिलके से ख़ुद बनाएं ऑर्गेनिक सीरम, और ऐसे करें इस्तेमाल, चेहरे को मिलेगी नई ख़ूबसूरती
- Written By: सीमा कुमारी
संतरे के छिलका त्वचा के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं। इनमें विटामिन-C भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को दाग-धब्बे एवं झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और आपको युवा बनाए रखता है।

संतरे के छिलके से पाए बेदाग़ एवं खूबसूरत त्वचा
Orange Peel Face Serum: क्या आप जानते हैं संतरे के छिलके, जिन्हें हम आमतौर पर कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, त्वचा के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं। इनमें विटामिन-C भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को दाग-धब्बे एवं झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और आपको युवा बनाए रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इससे विटामिन-C सीरम भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि संतरे के छिलकों से फेस सीरम कैसे बनाया जाता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
संतरे के छिलके से सीरम बनाने के लिए सामग्री-
सूखे संतरे के छिलके- 10-12
पानी- 2 कप
विटामिन- E कैप्सूल- 1
ग्लिसरीन- कुछ बूंदें
एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
कांच का बोतल- 1
सम्बंधित ख़बरें
ट्रैफिक चालान भरने में देरी पड़ सकती है भारी, कैसे Evening Court में कम झंझट और कम खर्च में निपटाएं मामले?
Samsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
बनाने का तरीका
छिलकों को धोकर सुखाएं- संतरे के छिलकों को अच्छी तरह धोकर छाया में सुखा लें।
छिलकों को उबालें- एक पैन में पानी डालकर उबाल लें। इसमें सूखे संतरे के छिलके डालकर 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
छान लें- उबले हुए पानी को छानकर एक साफ कांच के बोतल में डालें।
अन्य सामग्री मिलाएं- विटामिन-ई कैप्सूल को तोड़कर इसमें मिलाएं। ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं।
फ्रिज में स्टोर करें- इस सीरम को फ्रिज में स्टोर करके 7-10 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
फेस सीरम के फायदे क्या हैं
निखार लाता है- संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन-सी त्वचा को निखारने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
त्वचा को टाइट करता है- यह त्वचा को टाइट करके झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है।
त्वचा को हाइड्रेट करता है- ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करके उसे मुलायम और चमकदार बनाते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर- संतरे के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं और उसे स्वस्थ रखते हैं।
त्वचा का PH लेवल बैलेंस करता है- यह सीरम त्वचा का पीएच लेवल बैलेंस करके उसे स्वस्थ रखता है।
फेस सीरम का इस्तेमाल ऐसे करें
रात को सोने से पहले साफ चेहरे पर यह सीरम लगाएं।
इसे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें।
सुबह उठकर चेहरा धो लें।
Get flawless skin with orange peel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रैफिक चालान भरने में देरी पड़ सकती है भारी, कैसे Evening Court में कम झंझट और कम खर्च में निपटाएं मामले?
Jun 19, 2026 | 04:14 AMSamsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Jun 19, 2026 | 02:01 AMAaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM










