भारत- म्यूजिक डे का सेलिब्रेशन भारत के लिए भी बहुत खास होता है इस दिन अलग-अलग शहरों में संगीत से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. बड़े शहरों में कॉन्सर्ट्स, वर्कशॉप्स और लाइव परफॉर्मेंस होती हैं, जिनमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। संगीत दिवस को लेकर टेलीविजन और रेडियो पर विशेष संगीत कार्यक्रम प्रसारित होते हैं और पुराने और नए गानों के साथ-साथ लाइव परफॉर्मेंस भी दिखाए जाते हैं।