किचन में आ रही चींटियों से कैसे छुटकारा पाएं? यहां दिए गए नुस्खे आज़मा कर देखिए

Kitchen Cleaning Tips To Avoid Ants: अगर आप भी किचन में चीटियों के घुसने से परेशान हैं, तो इसे भगाने का तरीका खोज रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय…
How To Get Rid Of Ants In Kitchen:
Tips To Avoid Ants
Published on
Updated on

How To Get Rid Of Ants In Kitchen: गर्मी शुरू होते ही चींटियों का आतंक बढ़ जाता है। किचन से लेकर घर के हर कोने तक लाल और काली चींटियां घूमती नजर आ जाती हैं। रोटी से लेकर खाने के हर एक सामान में चींटी लग जाती हैं। अगर आप भी किचन में चीटियों के घुसने से परेशान हैं, तो इसे भगाने का तरीका खोज रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय…

चींटी भगाने के लिए क्या है घरेलू उपाय

दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल

चीटियों को भगाने के लिए आप दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चीटियां उल्टे पांव भाग जाएंगी।

इसके लिए किसी पैन में एक कप पानी गर्म कर उसमें दालचीनी पाउडर और लौंग डाल दें। इसे 5 मिनट तक उबालें और फिर ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं।

अब इस मिश्रण को वहां छिड़कें, जहां-जहां चींटियां नजर आती हैं। दालचीनी और लौंग की गंध चींटियों को भगाती है।

बेकिंग सोडा और चीनी का इस्तेमाल

इसके अलावा, आप चीटियों को भगाने के लिए बेकिंग सोडा और चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते है। चींटियां इसे खाकर मर जाती है। जिससे आप चीटियों के आतंक से बच सकते है।

सिरका और पानी का इस्तेमाल

चीटियों को भगाने के लिए बेकिंग सोडा और चीनी के अलावा सिरका और पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे करें। चीटियां इस गंध बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी।

कपूर और डेटॉल

चीटियों को भगाने के लिए कपूर और डेटॉल का भी इस्तेमाल कर सकती है। गर्म पानी में कपूर और थोड़ा डेटॉल मिलाकर पोछा लगाने से लाल चींटियाँ भाग जाती हैं।

हल्दी और चौक

हल्दी और चौक का इस्तेमाल करके चींटियों के आतंक से बच सकते हैं। चींटियों के रास्ते में हल्दी या कैल्शियम कार्बोनेट वाली चॉक से लकीर खींच दें।

खीरा का इस्तेमाल

चीटियों को भगाने के लिए कपूर और डेटॉल के अलावा खीरे के छिलके या स्लाइस को भी इस्तेमाल कर सकते है इसके लिए चींटियों के बिल के पास रखें।

नींबू के रस का करें उपयोग

आप नींबू के रस से भी घर आए चींटियों को भगा सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक नींबू के रस को डालें। अब आप इसको चींटियों के आने वाले जगहों पर छिड़क दें। दरअसल, नींबू का स्वाद खट्टा होता है, जिसके कारण इसकी गंध से चींटियां दूर रहती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com