गरबा-डांडिया में हिस्सा लेने जा रही हैं आप, तो लहंगा पहनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी इस बार नवरात्रि में गरबा या डांडिया खेलने जा रहे हैं तो इस दौरान ट्रेडिशनल लहंगा पहनते वक्त आपको कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आप लहंगा पहनत वक्त गलतियां करते हैं तो, आपको डांस करने में परेशानियां आएगी। ऐसे में ही आज हम आपको कुछ खास बातों के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए हेल्प फुल रहेंगे।
- Written By: दीपिका पाल
जानिए गरबा जाने के लिए लहंगे के टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Lahenga Tip in Garba:शारदीय नवरात्रि की शुरुआत जहां पर हो चुकी हैं वहीं पर आज माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जा रही है। इस मौके पर सुबह माता की पूजा की जाती हैं तो वहीं पर शाम के वक्त हर कोई गरबा-डांडिया में धूम मचाने के लिए पहुंच जाते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में गरबा-डांडिया का माहौल ही अलग होता हैं इसमें हर कोई गुजराती पोशाक में गरबा-डांडिया खेलते हैं।
अगर आप भी इस बार नवरात्रि में गरबा या डांडिया खेलने जा रहे हैं तो इस दौरान ट्रेडिशनल लहंगा पहनते वक्त आपको कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आप लहंगा पहनत वक्त गलतियां करते हैं तो, आपको डांस करने में परेशानियां आएगी। ऐसे में ही आज हम आपको कुछ खास बातों के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए हेल्प फुल रहेंगे।
गरबा के लिए लहंगा पहनते वक्त जानें ये बातें
नवरात्रि में गरबा आयोजन में जाने के लिए लहंगा पहन रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए जो आपके लिए बेहद जरुरी होते है..
सम्बंधित ख़बरें
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, श्रद्धा – ढोल-ताशे व मातारानी के जयकारे से गूंज उठा शहर
1,140 मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन, ढोल-ताशों की गूंज, 19 थाना क्षेत्रों में रहा कड़ा बंदोबस्त
आखिर विजयादशी पर मां दुर्गा को क्यों दही-चूड़ा का लगता है भोग, जानिए क्या है रहस्य
आज दशहरा को कर लें अपराजिता के फूल से ये उपाय, मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि के बनेंगे
1- लाइट वेट चुनें लहंगा
गरबा महोत्सव में हर कोई गरबा और डांडिया खेलने के लिए जाते हैं इस दौरान आपको लहंगा चुनते वक्त देखना होगा कि, हैवी ना हो लाइट वेट सही रहेगा। इसके अलावा लहंगे में आपके एंब्रॉयडरी वर्क भी होता हैं इस वजह से डांस करते वक्त परेशानी आ सकती हैं। इसका ख्याल आपको रखना चाहिए।
2-लहंगे का सही हो फैब्रिक
यहां पर गरबा में आप लहंगा पहनकर जा रही हैं तो फैब्रिक और मटेरियल का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस वक्त टिश्यू फैब्रिक,ऑर्गेंजा, शिफॉन आदि काफी ट्रेंड में हैं, लेकिन ये फैब्रिक काफी नाजुक होते हैं और डांस करते वक्त इनका धागा खिंचने के अलावा फटने का डर रहता है। इसके लिए आप ऐसे लहंगे रखें जो आपके लिए मजबूत हो।
ये भी पढ़ें- नवजात शिशुओं में सेरेब्रल पाल्सी का खतरा रोकती हैं ये दवा, जानिए रिपोर्ट
3- ज्यादा लंबा ना हो आपका लहंगा
गरबा में लहंगा पहनने के लिए चुनते वक्त आपको ध्यान देना जरुरी है इसकी लेंथ पर। लहंगा वैसे तो फ्लोर लेंथ ही रखा जाता हैं लेकिन गरबा की बात की जा रही हैं तो इसमें एंकल लाइन तक लहंगा पहनना चाहिए, इससे डांस करने में परेशानी हो सकती है।
4- लहंगे के साथ दुपट्टे को सही करें पिनअप
यहां पर गरबा में लहंगे के साथ दुपट्टा और ब्लाउज सही सेट होना चाहिए। गरबा या डांडिया खेलने जाना है तो दुपट्टे को गलती से भी फ्री पल्ले में न बांधें इसके लिए अगर आप सही से प्लेट्स बनाकर दुपट्टे को राइड साइड के कंधे पर पिनअप करें और लेफ्ट साइड से दुपट्टे का छोर घुमाकर दूसरी और कमर में पिनअप करें. इससे आप डांस करते वक्त कंफर्टेबल रहेंगी।
5- आपके लहंगे का घेर हो सही
गरबा के लहंगा चुनते वक्त आपको इसके घेर को लेकर भी ध्यान देना जरुरी होता है। ऐसा लहंगा चुनें जिसमें काफी ज्यादा घेर हो. इसके लिए आपको कम से कम 4 से 5 मीटर का घेर करवाना चाहिए. गलती से भी फिटेड या फिश कट लहंगा न पहनें, नहीं तो डांस करने के दौरान पैर फंस सकता है।
