Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आपको भी वर्कआउट करने के बाद होता हैं मसल्स पेन, तो इन राहत पाने के लिए रखें खास बातों का ध्यान

एक्सरसाइज को आप जब लगातार करते है तो शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी के साथ ही मजबूती होती है। आखिर ऐसा क्यों होता है जब स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या भारी एक्सरसाइज करने के बाद आपक मसल्स में दर्द होता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: May 27, 2025 | 06:57 AM

वर्कआउट करने के बाद होता है मसल्स पेन (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

शरीर को फिट रखने के लिए पौष्टिक आहार लेने के साथ ही एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। वजन को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने से कई बार मसल्स या मांसपेशियों में भी दर्द होता है। एक्सरसाइज को आप जब लगातार करते है तो शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी के साथ ही मजबूती होती है। आखिर ऐसा क्यों होता है जब स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या भारी एक्सरसाइज करने के बाद आपक मसल्स में दर्द होता है। अक्सर ऐसा पहली बार एक्सरसाइज करने वाले लोगों में होता है।

मांसपेशियों में खिंचाव या तनाव कहा जाता है, जिसके कारण दर्द काफी बढ़ सकता है। इसके लिए आज हम कुछ खास बातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो इन समस्याओं से राहत दिलाते है।

जानिए क्यों होता है मसल्स पेन

यहां पर बताते चलें कि, कई बार एक्सरसाइज करने के बाद शरीर की मांसपेशियों या मसल्स में दर्द की स्थिति बनती है। सामान्यत: यह समस्या नई एक्सरसाइज या कुछ महीनों बाद वर्कआउट करने के बाद होता है। यहां नई एक्सरसाइज के दौरान मसल्स पेन खासकर 12 से 24 घंटे बाद शुरू होता है और 48 से 72 घंटे तक रह सकता है। यहां पर दर्द होने का कारण यह है कि, एक्सरसाइज करने के बाद अक्सर मांसपेशियों के अंदर छोटे-छोटे फाइबर टूटते हैं। शरीर इन्हें रिपेयर करता है और इसी प्रक्रिया में हल्का दर्द महसूस होता है। वैसे यह दर्द आपको परेशान कर सकता है लेकिन अच्छी बात हैं कि, यह मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप एक्सरसाइज करने के बाद होने वाली मांसपेशियों में दर्द की समस्या से परेशान है तो आपको कई बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

1- वर्कआउट करने के बाद आपको शरीर को आराम देना चाहिए। इसके लिए पर्याप्त आराम के साथ भरपूर नींद लेना चाहिए। इसके अलावा आपको हफ्तेभर एक्सरसाइज करने की बजाय एक-दो दिन आराम के लिए रिजर्व रखने चाहिए।

2- एक्सरसाइज करने के दौरान आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है कि, दर्द निवारक दवाईयां आप साथ रख लें। अगर आप फिटनेस को एक-दो हफ्ते करने के बाद थोड़े समय के लिए छोड़ देते है औऱ फिर करते है तो आपको मसल्स पेन हो सकता है। इसके लिए आप नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें।

ये भी पढ़ें- क्या सच में 24 घंटे तक कुछ नहीं खाने से टलता है गंभीर बीमारियों का खतरा, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

3- मांसपेशियों के दर्द के लिए आप तुरंत राहत पाने के लिए आइस पैक लगाएं या हल्की मसाज करें। गर्म पानी से नहाने से भी दर्द से आराम मिलता है।

4-एक्सरसाइज के बाद कूल-डाउन और स्ट्रेचिंग जरूर करें. धीरे-धीरे वर्कआउट की स्पीड बढ़ाएं।

Keep these special things in mind to get relief from muscle pain after workout

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 06:57 AM

Topics:  

  • Fitness Tips
  • Health News
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

न्यू ईयर पार्टी में ज्यादा शराब पी ली? घर पर अपनाएं हैंगओवर उतारने के ये आसान घरेलू नुस्खे

2

ओरल हेल्थ का आयुर्वेदिक राज है दातून, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदों के बारे में

3

2026 दे नई उड़ान, नई पहचान, हर दिन बने जीत का आग़ाज़… इन संदेशों से अपनों को कहें Happy New Year

4

सिर्फ 15 दिन सुबह खाली पेट खाएं आंवला, फिर देखें शरीर में जादुई बदलाव! पर रखें ये सावधानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.