- Hindi News »
- Lifestyle »
- Kartik Purnima Date And Auspicious Time Of Worship
‘कार्तिक पूर्णिमा’ की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए और जानें इस विशेष दिन का महत्व
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Photo
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक माह सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल 29 अक्टूबर से कार्तिक माह की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2023) 27 नवंबर सोमवार के दिन मनाई जाएगी। कार्तिक माह भगवान विष्णु जी का प्रिय माह भी माना गया है। ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित मानी गई है। साथ ही इस तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने और दान आदि करने का विशेष महत्व है। यह सभी कर्म बहुत-ही पुण्य फलदायी माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति के सारे पाप कट जाते हैं। ऐसे में आइए जानें कार्तिक पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त।
शुभ मुहूर्त
कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 26 नवम्बर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर हो रहा है। साथ ही इसका समापन 27 नवम्बर दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में कार्तिक माह की पूर्णिमा 27 नवम्बर को मनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
पूजा विधि
- मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में नदी में स्नान कर व्रत रखना चाहिए।
- इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु और तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए।
- इसके साथ ही उगते सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूलकर भी लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इस दिन घर से किसी गरीब, जरूरतमंद, को खाली हाथ न लौटाएं।
- इसके अलावा,इस दिन बड़े-बुजुर्गों का अपमान भी न करें।
महत्व
कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस समय भगवान विष्णु मत्स्य के रूप में जल में निवास करते हैं और पवित्र नदी गंगा में स्नान करने वालों के सभी पापों का नाश कर देते है। हिंदू धर्म में माना गया है कि पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संहार किया था। ऐसे में यदि आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी जैसे गंगा आदि में स्नान करते हैं तो इससे आपके जन्म-जन्म के पाप कट जाते हैं। साथ ही इस तिथि पर जरूरतमंदों को दान देने का भी विशेष महत्व है।
Kartik purnima date and auspicious time of worship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














