-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- International Cat Day 2026 History Significance And Amazing Cat Facts
सिर्फ म्याऊं नहीं, बहुत कुछ कहती हैं बिल्लियां; मूंछों से लेकर आंखों तक छिपे हैं ये दिलचस्प राज!
- Written By: अनन्या तिवारी
International Cat Day: हर साल 8 अगस्त को इंटरनेशनल कैट डे मनाया जाता है। यह दिन बिल्लियों के प्रति प्यार, उनकी बेहतर देखभाल, सेहत और आवारा बिल्लियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए खास है।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
International Cat Day 2026: किसी बिल्ली का आपके आस-पास होना यानी आपको कभी अचानक पैरों से लिपटता प्यार मिलना, कभी बिना वजह घूरती आंखें और कभी घंटों तक सोती हुई एक प्यारी सी फरबॉल। आपने यह तो सुना ही होगा कि ‘यू डोन्ट चूस ए कैट, बट ए कैट चूसेस यू’। यह खासकर बिल्लियों के लिए कहा जाता है क्योंकी वो एक ऐसा पेट मानी जाती है जो सबके साथ आसानी से घुलती-मिलती नहीं है।
बिल्लियां काफी चूसी होती है। यूं तो वो अपने मूड के हिसाब से इंसानों को भाव देती है, लेकिन इनकी यही अजीबोगरीब और प्यारी आदतें इन्हें बाकी पालतू जानवरों से अलग बनाती हैं। हर साल 8 अगस्त को International Cat Day यानी अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ बिल्लियों की क्यूटनेस सेलिब्रेट करने का मौका नहीं है, बल्कि उनके कल्याण, बेहतर देखभाल और उनके साथ इंसानों के रिश्ते को समझने की याद भी दिलाता है।
अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस का इतिहास और महत्व
इस दिन की शुरुआत साल 2002 में इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर (IFAW) और अन्य पशु संरक्षण समूहों द्वारा की गई थी। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य बिल्लियों के स्वास्थ्य, उनके साथ मानवीय व्यवहार और उनको एडोप्ट करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। बिल्लियां हमें भावनात्मक साथ और मानसिक शांति प्रदान करती हैं, जो उन्हें हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक कैट्स में भव्य पासिंग आउट परेड: 25 जांबाज पायलट सेना में शामिल, तीन महिला अधिकारियों ने दिखाया दम
शिकारी खुद यहां शिकार हो गया! आवारा बिल्लियों को पकड़ने चली नासिक मनपा, खुद बनी ‘भीगी बिल्ली’
हेलमेट पहन स्कूटी पर बैठी चालाक बिल्ली ने सूखी मछली चुराने की कोशिश की, मजेदार वीडियो वायरल
वास्तु शास्त्र में बिल्ली का महत्व: घर में बिल्ली के आने और बच्चों के जन्म का क्या होता है संकेत?
बिल्लियों के लिए क्यों खास है ये दिन?
अगर आपके घर में बिल्ली है तो International Cat Day पर उसके साथ थोड़ा ज्यादा समय बिताने का अच्छा मौका है। यह दिन खासकर अपनी बिल्ली के साथ खेलना और उसकी जरूरतों पर ध्यान देने के लिए मनाया जाता है। पर यदी आपके पास बिल्ली नहीं भी है तो आप किसी जरूरतमंद बिल्ली की मदद करके इस दिन को खास बना सकता है। International Cat Care ने अपने अभियानों के जरिए बिल्ली के साथ रोजाना खेलने जैसी छोटी-छोटी एक्टिविटीज को भी बढ़ावा दिया है। 2023 के उसके ‘Purrfect Play Every Day’ अभियान में लोगों को रोजाना पांच मिनट अपनी बिल्ली के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।
बिल्ली से जुड़े 10 मजेदार फैक्ट्स (सोर्स-AI)
क्या आप बिल्ली के बारे में ये खास बातों को जानते हैं?
इस दिन को मनाने के साथ-साथ बिल्लियों के अनोखे व्यवहार को समझना भी जरूरी है। आइए जानते हैं इनसे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य:
- मूंछें सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं होतीं
बिल्ली की मूंछों यानी विस्कर्ज को सिर्फ उसके चेहरे का प्यारा हिस्सा समझना गलती होगी। ये बेहद सेंसिटिव सेनसरी स्ट्रकचर्स हैं, जो बिल्ली को अपने आसपास की चीजों और जगह का अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। इसलिए बिल्ली की मूंछों को काटना उसके लिए सामान्य ग्रूमींग जैसा बिल्कुल नहीं है।
- बिल्ली की आंखों में तीसरी पलक भी होती है
हां, इंसानों की तरह दो पलकों के अलावा बिल्लियों में एक तीसरी आइलिड भी होती है, जिसे Nictitating Membrane या haw कहा जाता है। कॉरनेल यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यह आंख की सतह को नम रखने और उसे सुरक्षा देने में मदद करती है।
- बिल्ली का ‘म्याऊं’ इंसानों के लिए खास संवाद है
बिल्ली का ‘म्याऊं’ सुनते ही इंसान समझ जाता है कि उन्हें कुछ चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि घरेलू बिल्लियां इंसानों के साथ संवाद करने के लिए अलग-अलग तरह की वोकलाइजेशन्स या आवाजों का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए समय के साथ कई कैट पैरेंट्स अपनी बिल्ली की आवाजों से उसके मूड और जरूरतों का अंदाजा लगाने लगते हैं।
- बिल्ली की आंखें कम रोशनी में छह गुना तक ज्यादा सेनसिटिव हो सकती हैं
यह फैक्ट उनकी नाईट विजन को और भी रोचक बनाता है। Cornell के अनुसार, बिल्ली की आंखों में मौजूद Tapetum Lucidum की वजह से उनकी लाईट सेनसिटिविटी इंसानों की तुलना में लगभग छह गुना अधिक मानी जाती है। यही वजह है कि हल्की रोशनी में भी वे आसानी से आसपास की चीजों को देख सकती हैं।
- धीरे-धीरे आंखें झपकाना भरोसे का संकेत हो सकता है
अगर आपकी बिल्ली आपको देखकर धीरे-धीरे आंखें बंद और खोलती है तो इसे सिर्फ सामान्य ब्लिंकिंग समझकर नजरअंदाज मत कीजिए। बिल्लियों में धीरे पलकें झपकाना अक्सर आराम और भरोसे से जुड़े बिहेवियर के रूप में देखा जाता है। आप भी उसके सामने धीरे से आंखें झपकाकर जवाब दे सकते हैं। आखिरकार, हर रिश्ता थोड़ा-बहुत अपनी भाषा में ही तो चलता है!
यह भी पढ़ें मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
हमारी छोटी पहल बदल सकती है उनकी दुनिया
इंटरनेशनल कैट डे केवल बिल्लियों की प्यारी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करने का दिन नहीं है, बल्कि यह उनकी सेहत, सुरक्षा और उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझने का मौका है। चाहे उनके साथ थोड़ा वक्त बिताना हो या किसी आवारा बिल्ली की मदद करना, इस दिन की छोटी सी पहल भी किसी बेजुबान की जिंदगी बेहतर बना सकती है।
International cat day 2026 history significance and amazing cat facts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
Aug 08, 2026 | 11:05 AMसंत गुरु रविदास के विचारों से बनेगा समरस और सशक्त समाज, छत्रपति संभाजीनगर में BJP का वंदन कलश वितरण समारोह
Aug 08, 2026 | 11:05 AMकब आओगे मेरे राहुल… प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS
Aug 08, 2026 | 11:01 AMनवभारत संपादकीय: मोहन भागवत का संदेश, Gen-Z को राष्ट्रविरोधी नहीं मान सकते, नेतृत्व पर भी दी सीख
Aug 08, 2026 | 10:58 AM‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
Aug 08, 2026 | 10:49 AMआधी रात को ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, आखिर किस चीज की तलाश में हैं स्टार क्रिकेटर?
Aug 08, 2026 | 10:46 AMसिर्फ म्याऊं नहीं, बहुत कुछ कहती हैं बिल्लियां; मूंछों से लेकर आंखों तक छिपे हैं ये दिलचस्प राज!
Aug 08, 2026 | 10:32 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














