-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Electricity Bill Hike April 2026 Discom Dues Subsidy Update
दिल्ली वालों को लगेगा बड़ा झटका! अप्रैल से बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, जानें क्या है पूरा प्लान
- Written By: अर्पित शुक्ला
Delhi Electricity Bill: दिल्ली में अप्रैल से बिजली महंगी हो सकती है। डिस्कॉम का 38,000 करोड़ का बकाया चुकाने के लिए टैरिफ में बढ़ोतरी संभव है, राहत के लिए सरकार सब्सिडी बढ़ाने पर विचार कर रही है।

रेखा गुप्ता, (मुख्यमंत्री, दिल्ली)
Delhi Power Tariff Update: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल महंगाई का संकेत दे सकता है। अगले महीने से बिजली दरों (टैरिफ) में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इसकी मुख्य वजह राज्य सरकार द्वारा बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का लंबित बकाया चुकाने की तैयारी बताई जा रही है, जिसकी प्रक्रिया काफी हद तक आगे बढ़ चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार तीन डिस्कॉम BRPL, BYPL और TPDDL का करीब 38,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया चुकाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, उपभोक्ताओं पर असर कम करने के लिए सरकार बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी पर सब्सिडी देने की योजना भी बना रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या निर्देश दिया था?
पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि इन कंपनियों को सात साल के भीतर 27,200 करोड़ रुपये (वहन लागत सहित) की नियामक परिसंपत्तियों का भुगतान किया जाए। ये वे लागतें हैं, जिनकी वसूली भविष्य में की जानी है। आम आदमी पार्टी के शासनकाल में पिछले दशक में बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण यह बकाया लगातार बढ़ता गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
संभावित टैरिफ वृद्धि के बीच सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने के विकल्पों पर भी विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सब्सिडी का दायरा बढ़ाया जा सकता है, जिससे खासकर घरेलू उपभोक्ताओं पर सीधा असर कम पड़े। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला अभी होना बाकी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति सुधारने और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए टैरिफ बढ़ोतरी जरूरी हो सकती है। फिलहाल संकेत साफ हैं कि दरों में इजाफा हो सकता है, लेकिन सरकार संतुलन बनाते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश भी कर रही है।
क्या है वजह?
दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, बिजली की दरों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए सरकार सब्सिडी देने की योजना बना रही है। यह कदम इस कारण उठाया जा रहा है क्योंकि दिल्ली की तीन प्रमुख निजी वितरण कंपनियों (बीआरपीएल, बीवाईपीएल और टीपीडीडीएल) का लंबित बकाया चुकाना जरूरी हो गया है। पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने इन कंपनियों को 27,200 करोड़ रुपये की वहन लागत सहित नियामक परिसंपत्तियों का सात साल के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ें- 7 करोड़ में ‘बिका’ कांग्रेस का टिकट? सुचित्रा देवी के संगीन आरोपों ने हिलाया दिल्ली का सियासी गलियारा!
पिछली AAP सरकार से क्या कनेक्शन?
नियामक परिसंपत्तियां वे लागतें होती हैं जिनकी वसूली भविष्य में की जाती है। आम आदमी पार्टी (AAP) के शासनकाल में पिछले दशक में बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई, जिसके कारण ये नियामक परिसंपत्तियां तेजी से बढ़ गईं। इससे डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) पर वित्तीय दबाव बढ़ा और अब सरकार के लिए टैरिफ में वृद्धि करने का निर्णय लेना आवश्यक हो गया है। इस वजह से अनुमान है कि दिल्ली सरकार को बिजली दरों में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है, हालांकि उपभोक्ताओं पर कम असर डालने के लिए सब्सिडी देने की योजना बनाई जा रही है।
Delhi electricity bill hike april 2026 discom dues subsidy update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














