क्या पेट में इंफेक्शन से गड़बड़ा गया है पूरा पाचन तंत्र, अच्छी तरह पचने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
- Written By: दीपिका पाल
स्टमक फ्लू में क्या खाएं (सोशल मीडिया)
Stomach Flu
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, गर्मी का सीजन आ गया है इस मौसम में खाने का अच्छा खासा ख्याल रखना जरूरी होता है अगर आप भी पेट की खराबी और अपने पूरे पाचन तंत्र की गड़बड़ी से परेशान है तो इसे स्टमक फ्लू (Stomach Flu) कहा जाता है। इस दौरान पेट में आपके इंफेक्शन और वायरल गैस्ट्रोएंट्राइटिस की समस्या बढ़ जाती है।
किन कारणों से होता है स्टमक फ्लू
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
Hydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण
क्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके
यहां पर स्टमक फ्लू आमतौर पर दूषित पानी पीने और भोजन के खाने से होता है इसके लिए आप क्या खा रहे और क्या पी रहे है इसका ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपके पेट में इंफेक्शन हो जाता है तो पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और फूड्स को पचा पाना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान अच्छा खाना खाने की सलाह दी जाती है वहीं पर ऐसा खाना जो पचाना आसान हो जाए औऱ जल्द रिकवर करने में मदद मिले। इसके लिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए अच्छी है।
इन चीजों का सेवन होता है सही
अगर आपके पेट को स्टमक फ्लू हो गया है तो आपको इस दौरान इन चीजों को खाना चाहिए जो इस प्रकार है..
1-उबले हुए आलू
गर्मी के सीजन में वैसे तो कम खाओं और मस्त रहों जैसा नियम अपनाना जरूरी है लेकिन अगर आप डाइट में उबले आलू शामिल करते है तो अच्छा होता है। कहते है डाइट में अगर आप उबले आलू खाते है तो यह आसानी से पच जाता है और शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। यग नरम होने के साथ इसे खाने से पेट में जलन जैसी समस्या नहीं होती है।
2- दही
गर्मी के मौसम में दही का सेवन करना सही होता है बशर्ते आप और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करें। इसे खाने से आपका गट बैक्टीरिया खत्म होता है और काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप और डेयरी प्रॉडक्ट्स खाएंगे तो, डेयरी प्रोडक्ट और फैटी फूड्स को पचाने में काफी कठिनाई आएगी जो सही नहीं है।
3-ओटमील
अगर आपको स्टमक फ्लू हो गया है तो खानपान पर अच्छा खासा ख्याल रखना जरूरी है इसके लिए आप ओटमील को डाइट में शामिल करें यह पाचन के लिए आसान होता है। यहां पर पेट में अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। इतना ही नहीं, इसमें सॉल्यूबल फाइबर भी पाए जाते हैं। जिससे डाइजेशन को रेग्युलेट करने में काफी मदद मिलती है।
4-हर्बल टी
यहां पर स्टमक फ्लू के दौरान हर्बल टी का सेवन करना पेट के इंफेक्शन को कम करने के लिए कारगार माना जाता है। हर्बल टी जैसे कैमोमाइल या पेपरमिंट टी लेने से भी फायदा मिल सकता है। ये हर्बल टी आपके पेट को शांत महसूस करवाते हैं। स्टमक फ्लू होने पर आपको अधिक तरह पदार्थ लेने की जरूरत होती है।
