ठंड के मौसम में भी होंठ बने रहेंगे नर्म और मुलायम, ये टिप्स आज़मा कर देखिए
Dry lips remedy: सर्दियों में होंठ सूखने या फटने की एक आम समस्या है। बार-बार लिप बाम लगाने से बेहतर है कि आप नेचुरल नुस्खे अपनाकर इससे निजात पा सकते है। जानिए फटे होंठों का असरदार इलाज और टिप्स
- Written By: सीमा कुमारी
सूखने लगे हैं होंठ अपनाएं ये घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Lip Care: सर्दियां शुरु होते ही सेहत से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं। खासतौर पर, इस मौसम में होंठों की नमी सूखने लगती है, जिससे वे फटने, छिलने और दर्द करने लगते हैं। ऐसे में लोग अक्सर बाजार से मिलने वाले लिप बाम या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर लंबे वक्त तक नहीं टिक पाता है। ऐसे में आयुर्वेद नुस्ख़े अपनाना ज्यादा बेहतर होगा।
आयुर्वेद के अनुसार, होंठों की देखभाल प्रकृति में मौजूद साधारण चीजों से भी की जा सकती है। आयुर्वेद में ‘रस धातु’ यानी शरीर की नमी का खास महत्व बताया गया है, जब ठंड में शरीर की नमी कम होने लगती है, तो सबसे पहले असर होठों पर दिखता है, क्योंकि वहां तेल ग्रंथियां बहुत कम होती हैं। ऐसे में नमी को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में आइए जानते है इन नुस्ख़े के बारे में-
सूखने लगे हैं होंठ तो अभी से अपनाएं ये घरेलू उपाय:
शहद का करें इस्तेमाल
आयुर्वेद में शहद को प्राकृतिक औषधि माना गया है, इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण फटे होठों को राहत देते हैं। रात में सोने से पहले अगर हल्की परत में शहद होठों पर लगाया जाए, तो सुबह तक होंठ नर्म महसूस होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है? रोज की डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड, थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत
100 साल से ज्यादा जीना होगा आसान! वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, खून में खोजा लंबी उम्र का बड़ा राज
Balatod Pain : बालतोड़ की दर्दनाक गांठ से हैं परेशान? अपनाएं ये देसी उपाय, सूजन और दर्द में मिल सकती है राहत
Anger Control Tips: क्या आपका गुस्सा रिश्तों को कर रहा है खराब? जानिए 30-30-30 फॉर्मूला और 5 असरदार टिप्स
नारियल तेल का करें इस्तेमाल
आयुर्वेद में नारियल तेल को शीतल गुण से भरपूर माना गया है, यानी यह शरीर को ठंडक और आराम देता हैं। दिन में दो-तीन बार हल्के हाथों से नारियल तेल लगाने से न सिर्फ फटे होंठ ठीक होते हैं, बल्कि उनका प्राकृतिक गुलाबी रंग भी लौट आता है।
दूध की मलाई का करें इस्तेमाल
घर में आसानी से मिलने वाली मलाई में मौजूद प्राकृतिक फैट्स और लैक्टिक एसिड होंठों के रूखेपन को दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई नमी लाती हैं। सोने से पहले मलाई की हल्की परत लगाने से रातभर में होंठों की खोई हुई नमी वापस आ जाती हैं।
ये भी पढ़ें-रात को सोने से पहले इलायची खाने के फायदे पढ़कर तो देखिए, हैरान कर देंगे इसके गुण
खीरे का रस का करें इस्तेमाल
खीरा प्राकृतिक रूप से हाइड्रेशन देता हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, खीरा शरीर के पित्त को शांत करता है, यानी जलन और सूजन को कम करता है. दिन में एक-दो बार खीरे के रस को रुई से होंठों पर लगाने से सूखापन दूर होता है और होंठों की सतह फिर से मुलायम हो जाती हैं।
