एक केला अगर आप खाते हैं रोज़, तो इन बीमारियों से रहेंगे दूर और इनपर रहेगा कंट्रोल
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
केला स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि, यह आपके शरीर को बहुत सी बीमारियों से बचाता है। इसे एनर्जी का पॉवरहाउस भी कहते हैं। रोज ब्रेकफास्ट में केला शामिल करने से आप सारा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। यदि आप रोजाना एक केले का सेवन करते हैं, तो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। केला खाने से आप बीमारियों से भी दूर रहेंगे। तो आइए जानें इससे होने वाले फायदों के बारे में –
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, केला आपके हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला पोटाशियम मस्तिष्क को ऑक्सीजन देने में मदद करता है। रक्तचाप, हार्ट स्ट्रोक और हृदय संबंधित बीमारियों से भी राहत मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों से आने लगी है सीलन और बदबू? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 विशेष: लोगों को नहीं आ रही है चैन की नींद, इन इलाकों के लिए खतरे की घंटी
Mulethi For PCOS: अनियमित पीरियड्स से परेशान महिलाओं के लिए फायदेमंद है मुलेठी, जानें इसके लाभ
रिसर्च के मुताबिक, केला आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद भी करता है। इसका सेवन करने से आपको भूख कम लगती है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो केले का सेवन जरुर करें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, मैग्नीशियम, पोटैशियम,थाइमिन, राइबोफ्लेवीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा केले में 64.3% पानी, 1.3% प्रोटीन, 24.7% कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सारे पोषक तत्व आपके स्वस्थ शरीर के लिए बहुत गी जरुरी है।
केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
