Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Father’s Day Special: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए पैसे नहीं, इन तरीकों से जीत सकते हैं उनका दिल

Father’s Day: 21 जून को फादर्स डे है। अगर आप भी अपने पापा को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो इसके लिए गिफ्ट्स या बहुत सारे पैसों की जरूरत नहीं है। कुछ खास तरीकों से आप उनका दिन बेहद खास बना सकते हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 19, 2026 | 10:16 AM

फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Father’s Day Celebration: जब भी फादर्स डे या मदर्स डे आता है, तो हम यही सोचते हैं कि हम अपने परिजनों को ऐसा क्या गिफ्ट करें, जिसे देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर जाए। लेकिन आपके पिता को आपका महंगा तोहफा या पैसा नहीं चाहिए, बल्कि उनका वो दिन आपके साथ उनके तरीके से बीताना उन्हें अधिक स्पेशल फील करा सकता है।

इसके लिए आपको उनकी पसंद-नापसंद का पता होना चाहिए। इसके लिए आप एक दिन पहले से प्लान करें और उस एक दिन को उनका बेस्ट डे ऑफ द ईयर बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे आइडिया के बारे में।

तीन चीजें हर पिता को अंदर से खुशी देती है

  • सम्मान
  • अच्छा समय बिताना
  • अपने बच्चों को अच्छा करते और जिम्मेदार बनते देखना

दिन की शुरुआत पापा के अंदाज में

फादर्स डे के दिन की शुरुआत अपने पापा के हिसाब से करें। जैसे समय पर उठना, उनके साथ वॉक या फिजिकल एक्टिविटी करना, उनके लिए चाय या कॉफी बनाना और उनकी पसंद के गाने सुनना आदि। सुबह जल्दी उठकर उनकी पसंद का नाश्ता बनाएं या उनकी कोई फैवरेट स्पॉट हो, जहां वो अकसर जाते थे या आपको लेकर बचपन में जाते थे, उस जगह पर जाकर भी उनके साथ नाश्ता करते हुए गुजरे हुए वक्त को याद किया जा सकता है। दिन की शुरुआत प्यार और अपनापन के साथ होगी तो फादर्स डे और भी यादगार बन जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Yoga Challenge: सुबह 10 मिनट योग या 10 मिनट मोबाइल? 30 दिन बाद दिखेंगे ये बदलाव

Kalonji Benefits: क्या आप जानते हैं? कलौंजी खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे

क्या शाम को सूर्य देव को अर्घ्य देने से सचमुच उतर सकता है कर्ज? जानिए शास्त्रों में क्या बताया गया है

Healthy Eating Mistakes: जरूरत से ज्यादा हेल्दी फूड खाना भी पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है वजन

फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)

पुरानी एल्बम पर डालें एक नजर

दोपहर का समय पुराने फोटो एल्बम को देखते हुए यादों के गलियारों में जाते हुए बिताया जा सकता है। कई बार हम अपने काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि अपने माता और पिता के साथ समय नहीं बिता पाते। पुरानी तस्वीरों को देखकर आप कुछ मजेदार किस्सों या उन तस्वीरों से जुड़े पलों के बारे में बात कर सकते हैं। यह छोटा सा पल पापा के चेहरे पर मुस्कान लाने और पूरे परिवार को करीब लाने का काम करेगा।

पुरानी क्लासिक फिल्म देखें

अपनी गर्लफ्रेंड या बीवी के लिए तो कई बार किया होगा, लेकिन इस बार शाम के वक्त पापा के लिए मिनी थिएटर सेटअप करें। जहां उनकी पसंद के क्लासिक मूवीज या कोई नई मूवी, जो उन्हें पसंद हो। साथ में मूवी देखते हुए उस पर बात कर सकते हैं। साथ में कुछ हल्का-फुल्का स्नैक भी रखें। पिता और बच्चों के संबंधों पर आधारित मूवी देखना भी अच्छा आइडिया है।

फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढे़ं- Father’s Day: पापा कभी नहीं रोते…क्या सच में? जिम्मेदारियों के बोझ से दबे भारतीय पुरुषों के दर्द की असली वजह

फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)

रात के डिनर को बनाएं खास

मूवी के बाद रात को डिनर पापा के साथ मिलकर बनाएं। उन्हें भी किचन की एक्टिविटी में शामिल करें। छोटी-मोटी चॉपिंग या बनाने का तरीका उनसे पूछ लें, इससे उन्हें अपनी महत्वता का पता चलेगा और यह एहसास उन्हें अच्छा फील कराएगा। साथ में खाना बनाकर और पूरे परिवार के साथ खाना खाने से पूरा परिवार खुश रहेगा और इससे पापा भी खुश होंगे।

इसके बाद सोने से पहले उन्हें एक छोटा सा नोट लिखकर दें, जो उन्हें यह बताने के लिए हो कि आज का बिताया हुआ पूरा दिन आपने कैसा महसूस किया। अपनी फीलिंग को बेझिझक जाहिर करें। उनसे भी पूछ सकते हैं कि उन्हें कैसा लगा। यकीनन पापा भी अपने दिल की बात बिना किसी झिझक के शेयर करेंगे।

How to spend fathers day with papa special day with papa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 10:16 AM

Topics:  

  • Father's Day
  • Happy Father's Day
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Unique Celebration

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.