कैसे छुटाएं होली के जिद्दी रंग? जानिए बेहतरीन 5 ख़ास तरीके, जिससे त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान!
Organic Holi Color Removal: होली के जिद्दी रंगों को आसानी से हटाने के लिए अपनाएं ये 5 खास तरीके। ये उपाय त्वचा के लिए सुरक्षित हैं और रंगों से होने वाली जलन या नुकसान से बचाते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
होली के जिद्दी रंग (सौ.सोशल मीडिया)
Tips To Remove Holi Colors: होली का मज़ा जितना रंगों में है, उतना ही मुश्किल होता है उन रंगों को खेलने के बाद चेहरे और बालों से साफ करना। अगर दोस्तों ने मना करने के बावजूद पक्के रंग लगा दिए हैं, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यहां बताए गए कुछ आसान और असरदार तरीके अपना सकते हैं, जिनसे आप रंग आसानी से हटा सकते हैं।
होली के जिद्दी रंगों को छुड़ाने के लिए क्या उपाय अपनाए ?
-
नारियल तेल से मालिश करें
होली के जिद्दी रंगों को छुड़ाने के लिए त्वचा पर नारियल तेल का मालिश कर सकते हैं। रंग खेलने से पहले और बाद में त्वचा पर नारियल तेल की हल्की मालिश करने से रंग हल्का हो जाता है और आसानी से रंग निकल जाता है। यह त्वचा को नमी भी देता है और जलन से बचाता है।
-
बेसन और दही का पेस्ट
होली के जिद्दी रंग हटाने के लिए बेसन और दही का पेस्ट भी बड़ा कारगर बताया गया है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही, थोड़ा नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग आसानी से निकल जाता है और त्वचा भी मुलायम रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Morning vs Night Hair Oiling: हेयर ग्रोथ के लिए सही समय पर ऑयलिंग करना भी जरूरी, जानें सही तरीका और फायदे
Potassium Deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी क्यों होती है? जानें लक्षण, कारण, बचाव और क्या खाएं
Bhagwad Gita: मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है
Switch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
-
मुल्तानी मिट्टी
रंग हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह रंग निकालने के साथ-साथ त्वचा को ठंडक और नमी भी देता है।
-
बेकिंग सोडा
जिद्दी रंग हटाने के लिए बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकते है। यदि रंग बहुत जिद्दी हो, तो बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण बनाकर इसे हल्के हाथों से त्वचा पर लगाएं।
-
कच्चा दूध
जिद्दी रंग हटाने के लिए बेकिंग सोडा के अलावा, कच्चा दूध भी आप प्रयोग कर सकते है। इसके लिए रुई में कच्चा दूध भिगोकर चेहरे और हाथों पर रगड़ने से रंग आसानी से निकल जाता है और त्वचा भी मुलायम रहती है।
बालों और नाखूनों से रंग हटाने के तरीके
-
बालों के लिए
बालों में सीधा शैंपू न करें, पहले तेल से अच्छी तरह मालिश करें। दही या अंडे का हेयर मास्क भी लगाया जा सकता है।
-
नाखूनों के लिए
नाखूनों को नींबू के रस में डुबोकर रखें और फिर ब्रश से साफ़ करें।
ये भी पढ़े:-होली के लिए कौन से रंग हैं सेफ? ऐसे बनाएं घर पर ऑर्गेनिक रंग
-
चेहरे और त्वचा से जिद्दी रंग हटाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
त्वचा को जोर से न रगड़ें, इससे जलन हो सकती है।
गर्म पानी का उपयोग कम करें, गुनगुना पानी बेहतर है।
रंग हटने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें।
