सोफे पर लग गए हैं होली के पक्के रंग? किचन की इन 2 चीजों से मिनटों में गायब हो जाएंगे दाग!
Sofa Cleaning Tips: होली के बाद घर की सफाई सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है खासकर जब सोफे पर पक्के रंग के दाग लग जाएं। अगर आप भी जिद्दी रंगों से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।
- Written By: प्रीति शर्मा
सोफे पर रंग के दाग साफ करती महिला (सौ. एआई)
Holi Colours Cleaning Hacks: होली के रंगों से खेलना जितना मजेदार है सोफे पर लगे उनके पक्के दागों को छुड़ाना उतना ही सिरदर्द। अक्सर लोग डरते हैं कि रगड़ने से सोफे का फैब्रिक खराब हो जाएगा। लेकिन आपके किचन में ऐसी दो जादुई चीजें मौजूद हैं जो बिना नुकसान पहुंचाए दागों का काम तमाम कर देंगी।
होली के रंगों की मस्ती के बीच अक्सर घर का फर्नीचर खासकर सोफा खराब हो जाता है। मेहमानों के बैठने या बच्चों के दौड़ने से सोफे पर गुलाल और पक्के गीले रंगों के निशान पड़ जाते हैं। अगर आप भी महंगे सोफे को ड्राई क्लीनिंग के लिए भेजने का मन बना रहे हैं तो रुकिए आप अपने किचन के सामान से ही इसे मिनटों में साफ कर सकते हैं।
सफेद सिरका और लिक्विड सोप
अगर सोफे पर गहरा दाग लग गया है तो सफेद सिरका सबसे असरदार है।
सम्बंधित ख़बरें
Guru Purnima 2026: गुरु को क्या भेंट करें? ये 7 उपहार बन सकते हैं सच्ची गुरु दक्षिणा का प्रतीक
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात
Dark Chocolate: क्या आप भी खाते हैं डार्क चॉकलेट? रोज सिर्फ 1-2 पीस खाने से मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
कैसे करें इस्तेमाल
एक कप गुनगुने पानी में दो चम्मच सिरका और एक चम्मच लिक्विड डिश सोप मिलाएं।
एक सफेद साफ कपड़े को इस घोल में भिगोएं और दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से थपथपाएं। रगड़ें बिल्कुल नहीं क्योंकि रगड़ने से रंग रेशों के अंदर तक चला जाता है। सिरके का एसिड रंग को ढीला कर देता है और सोप उसे बाहर निकाल देता है।
यह भी पढ़ें:- Holi 2026: इन 5 पकवानों के बिना फीका है रंगों का त्योहार; इस बार पार्टी में लगाएं स्वाद का तड़का!
बेकिंग सोडा
अगर सोफे पर सूखा गुलाल गिरा है तो उसे सीधे हाथ से न झाड़ें। इससे रंग और फैल सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल
दाग वाली जगह पर अच्छी मात्रा में बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। बेकिंग सोडा रंग की नमी और पाउडर को सोख लेता है। इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या सॉफ्ट ब्रश की मदद से इसे साफ कर लें।
जिद्दी दागों के लिए रबिंग अल्कोहल
यदि रंग बहुत पक्का है तो आप रबिंग अल्कोहल का उपयोग कर सकते हैं। रुई के एक फाहे में अल्कोहल लेकर दाग पर लगाएं। यह केमिकल बॉन्ड को तोड़कर रंग को सोख लेता है।
सावधानी जरूर बरतें
कोई भी नुस्खा पूरे सोफे पर आजमाने से पहले उसे सोफे के पीछे या किसी छिपे हुए छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कपड़े का रंग तो नहीं निकल रहा।
