अंडे से ऐसे बनाएं टेस्टी शीरमाल, जानिए इसकी रेसिपी
- Written By: मृणाल पाठक
-सीमा कुमारी
ये तो सभी जानते है कि,अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। केक,से लेकर बिस्कुट तक, लेकिन क्या कभी शीरमाल बनाया है। अगर नहीं, तो यहां सीखें इसे बनाना।
सामग्री:
1 कप मैदा,
सम्बंधित ख़बरें
Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, जानें डिटेल्स
क्या आप जानते हैं? इन 10 आविष्कारों और खोजों ने बदल दी इंसानी जिंदगी
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
18 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, हॉलीवुड में छाया मातम, पिता का रो-रोकर बुरा हाल
1 अंडा, 3/4
टीस्पून ताजा खमीर,
2 टेबलस्पून पिसी चीनी,
1/4 टीस्पून नमक,
1/4 कप दूध,
2 टेबलस्पून देसी घी,
1/2 टीस्पून खसखस या तिल,
पिघला मक्खन, दूध मे घुला केसर
बनाने की विधि:
परात में मैदा, खमीर, चीनी, नमक, अंडा, एक टेबलस्पून घी मिलाकर दूध से आटा मलें और ढककर रख दें। 2-3 घंटे बाद इसमें बचा हुआ घी पिघलाकर डालें और आटे को मसल कर लोइयां बना लें। सभी लोइयों को बेलकर कांटे से गोदें जिससे रोटियां फूले नहीं। बेली हुई रोटियों पर पानी का हाथ लगाकर खसखस या तिल चिपकाएं। इसके बाद रोटियों पर दूध में घुला केसर लगाएं औऱ पहले से गर्म ओवन में उन्हें 180 डिग्री सेल्सियस पर ट्रे में रखकर सुनहरा होने तक बेक करें। गर्म शीरमाल पर पिघला मक्खन लगाकर सर्व करें।
