Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, जानें डिटेल्स

Galaxy Z Fold 8: Samsungआज 'गैलेक्सी अनपैक्ड' इवेंट में 3 नए फोल्डेबल फोन और 2 स्मार्टवॉच लॉन्च करने जा रहा है। शाम 6:30 बजे से मेगा इवेंट के जरिए करेगा अनवील।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 22, 2026 | 08:31 AM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Samsung New Foldable Phones And Smartwatch Release Date: टेक की दुनिया में आज का दिन बेहद बड़ा और ऐतिहासिक होने जा रहा है। दुनिया की दिग्गज दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) अपना साल का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ (Galaxy Unpacked) आयोजित करने वाली है। इस इवेंट को लेकर महीनों से टेक प्रेमियों के बीच उत्साह बना हुआ था, और अब वह घड़ी आ गई है जब कंपनी अपने भविष्य के डिवाइसेस से पर्दा उठाएगी। यह मेगा इवेंट लंदन में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग पूरी दुनिया में एक साथ देखी जा सकेगी।

फोल्डेबल मार्केट में सैमसंग की ‘ट्रिपल’ चाल

इस साल का इवेंट पिछले सालों के मुकाबले कहीं अधिक खास है। आमतौर पर सैमसंग अपने अनपैक्ड इवेंट में दो स्क्रीन मुड़ने वाले स्मार्टफोन लॉन्च करती आई है लेकिन इस बार कंपनी ने अपनी रणनीति बदलते हुए तीन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में उतारने का फैसला किया है। अब तक हम Galaxy Z Fold और फ्लिप सीरीज को देखते आए हैं, लेकिन 2026 में कंपनी Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को एक साथ पेश करेगी। यह पहली बार है जब कंपनी एक ही इवेंट में तीन फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च कर रही है।

पासपोर्ट स्टाइल डिजाइन के साथ वाइड स्क्रीन का जादू

इन तीनों स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा चर्चा ‘Galaxy Z Fold 8’ की हो रही है। सूत्रों और लीक्स के मुताबिक इस बार सैमसंग इसे ‘पासपोर्ट स्टाइल’ डिजाइन में पेश करने वाली है। इसके अलावा इस फोन में एक वाइड स्क्रीन दी जाएगी जो इसे पुराने मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और इस्तेमाल में आसान बनाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

फोन की स्लो स्पीड से हैं परेशान? इन आसान Android Tricks से होम स्क्रीन को बनाएं बेहतर

Google Vids का बड़ा धमाका: अब Gemini Omni और Personal Avatar से वीडियो बनाना होगा और भी आसान

डेलाइट सेविंग टाइम से जुड़ी 10 रोचक बातें जो शायद आप नहीं जानते, जानिए क्यों साल में दो बार बदलती है घड़ी

AI के 10 ऐसे चौंकाने वाले तथ्य, जिन्हें जानकर बदल जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आपकी सोच

Samsung की यह चाल सीधे तौर पर Apple को टक्कर देने की तैयारी मानी जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐपल भी जल्द ही अपना ‘iPhone Ultra’ फोल्ड स्मार्टफोन ला सकता है। ऐसे में सैमसंग ने पहले ही वाइड स्क्रीन और अल्ट्रा वेरिएंट के साथ फोल्डेबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना बना ली है। प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए कंपनी ने ‘Galaxy Z Fold 8 Ultra’ को विशेष रूप से तैयार किया है।

स्मार्टवॉच में भी होगा बड़ा धमाका

स्मार्टफोन के अलावा, सैमसंग अपनी वियरेबल तकनीक को भी एक नए स्तर पर ले जा रहा है। इस इवेंट में  Galaxy Watch 9 lineup और Galaxy Watch Ultra 2, ये दो नई स्मार्टवॉच को अनवील किया जाएगा। इन वॉच में पहले से बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।

आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टवॉचेस की संभावित कीमतें भी सामने आ गई हैं। लीक्स के अनुसार गैलेक्सी वॉच 9 सीरीज की शुरुआती कीमत लगभग 44,883 रुपये हो सकती है। वहीं, जो लोग ज्यादा रग्ड और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं उनके लिए गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 की कीमत करीब 82,220 रुपये तक जा सकती है।

यह भी पढ़ें अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा भुगतान

यहां देखें लाइव

भारतीय यूजर्स के लिए यह इवेंट आज यानी 22 जुलाई 2026 को शाम 6:30 बजे शुरू होगा। सैमसंग के इस बड़े धमाके को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं। स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए यह साल का सबसे रोमांचक इवेंट होने वाला है, जहाँ तकनीक और डिजाइन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

Samsung galaxy unpacked 2026 launch foldable phones galaxy watch 9

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 08:31 AM

Topics:  

  • Samsung Event
  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.