Anti Aging Tips: चिया सीड्स का ये नुस्खा मिटा देगा चेहरे की झुर्रियां, बस 7 दिन में दिखेगा असर!
Chia Seeds For Skin: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखना आम बात है लेकिन सही देखभाल से इन्हें कम किया जा सकता है। चिया सीड्स का सही इस्तेमाल झुर्रियों को कम करने में मदद करेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
चेहरे पर चिया सीड्स से बना फेस जेल लगाती महिला (सौ. एआई)
Chia Seeds For Wrinkles: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आना सामान्य है लेकिन इन्हें कम करने के लिए हमेशा महंगे बोटॉक्स इंजेक्शन की जरूरत नहीं होती। चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को अंदर से रिपेयर कर उसे जवां बनाने की शक्ति रखते हैं।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और खराब खान-पान का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां, ढीलापन और काले घेरे आना एक बड़ी समस्या बन गई है। बहुत से लोग इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पार्लर में हजारों रुपये खर्च कर बोटॉक्स जैसे ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद चिया सीड्स एक नेचुरल बोटॉक्स की तरह काम कर सकते हैं।
क्यों खास है चिया सीड्स जेल
चिया सीड्स को सुपरफूड माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जब इसे चेहरे पर लगाया जाता है तो यह त्वचा में कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है जिससे स्किन में कसावट आती है और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
कैसे बनाएं
इस जादुई एंटी-एजिंग जेल को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको चाहिए।
- दो बड़े चम्मच चिया सीड्स
- आधा कप पानी या गुलाब जल
- एक चम्मच एलोवेरा जेल (वैकल्पिक)
यह भी पढ़ें:- Toe Ring Design: पायल के साथ खूब जचेंगे बिछिया के ये 6 यूनिक डिजाइन्स, ब्राइडल लुक में लगा देंगे चार चांद!
बनाने की विधि
सबसे पहले चिया सीड्स को पानी या गुलाब जल में करीब 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। जब ये बीज फूलकर जेल की तरह गाढ़े हो जाएं तो इन्हें मिक्सी में पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण में एलोवेरा जेल मिलाएं। आपका होममेड बोटॉक्स जेल तैयार है।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें। अब इस जेल की एक मोटी परत अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे करीब 20 से 30 मिनट तक सूखने दें। जब आपको महसूस हो कि स्किन में खिंचाव आ रहा है तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें।
यह जेल न केवल झुर्रियों को हटाता है बल्कि सनबर्न को ठीक करने, त्वचा को हाइड्रेट रखने और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है। यदि आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो आप इस जेल में नारियल तेल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।
