सिर्फ 15 मिनट में पाएं पार्लर जैसा ग्लो! शहतूत के इन 3 पैक से मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा, आज ही आजमाएं
Homemade Face Pack: बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। शहतूत से बने ये खास फेस पैक आपकी त्वचा को कुछ ही मिनटों में नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
चेहरे पर शहतूत का फेस पैक लगाती महिला (सौ. एआई)
Mulberry Face Pack: गर्मियों के मौसम में धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है। ऐसे में बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय शहतूत का इस्तेमाल आपकी स्किन को नया जीवन दे सकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर शहतूत त्वचा को अंदर से निखारने और उसे जवां बनाए रखने में मदद करता है।
शहतूत एक ऐसा फल है जो स्वाद में जितना लाजवाब है त्वचा के लिए उतना ही प्रभावशाली। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी और ई झुर्रियों को दूर करने और स्किन टोन को सुधारने में मदद करते हैं। यदि आप भी बेदाग और चमकदार त्वचा चाहते हैं तो घर पर ही इन 3 आसान फेस पैक को आजमा सकते हैं।
शहतूत और शहद का पैक
शहतूत में रेस्वेराट्रोल नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से बचाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Heart Rate : क्या अचानक बढ़ी हार्ट बीट है खतरे की घंटी? जानिए कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए
Mango Chutney: एक बार बनाएं और महीनों तक खाएं! कच्चे आम की ये स्पेशल चटनी फ्रिज में 6 महीने तक रहेगी ताजा
Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
5-6 पके हुए शहतूत को मैश कर लें और इसमें एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को टाइट करता है और बारीक रेखाओं को कम करता है।
शहतूत और दही का पैक
अगर आपकी स्किन डल हो गई है तो दही और शहतूत का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। दही का लैक्टिक एसिड और शहतूत के विटामिन मिलकर त्वचा की रंगत निखारते हैं।
शहतूत के रस में एक चम्मच ताजा दही और आधा चम्मच बेसन मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे साफ करें। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाता है।
यह भी पढ़ें:- पेट की जलन और बदहजमी का परमानेंट इलाज! गर्मियों में चबाएं ये 5 हरी पत्तियां, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
शहतूत और नींबू का पैक
पिग्मेंटेशन और काले धब्बों को कम करने के लिए शहतूत का अर्क बेहद कारगर है।
बनाने की विधि
शहतूत को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे केवल दाग-धब्बों वाली जगह या पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। इसमें मौजूद विटामिन सी दागों को हल्का कर त्वचा को एक समान बनाता है।
किसी भी पैक को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो इस्तेमाल से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें।
