- Hindi News »
- Lifestyle »
- How Many Types Of Brushes Are Used For Makeup
मेकअप में इस्तेमाल में होते हैं कई प्रकार के ब्रश, सबके हैं अलग काम, जानिए कैसे करें ब्यूटी केयर में इनका इस्तेमाल
मेकअप करना एक आर्ट है, जिसे अगर सही से नहीं किया जाए तो लुक बिगड़ भी सकता है। इस कला में ब्रश का काफी बड़ा योगदान है। हर तरह के मेकअप के लिए अलग टाइप का ब्रश इस्तेमल किया जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी

मेकअप में इस्तेमाल में होते हैं कई प्रकार के ब्रश
Types Of Makeup Brush: आज के समय में न सिर्फ महिलाएं, बल्कि पुरुष भी अपने चेहरे की रंगत को और सुधारने और इसे खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि बाजार में हर स्किन टोन और स्किन टाइप के हिसाब से अब मेकअप मिलता है।
मेकअप करना एक आर्ट है, जिसे अगर सही से नहीं किया जाए तो लुक बिगड़ भी सकता है। इस कला में ब्रश का काफी बड़ा योगदान है। हर तरह के मेकअप के लिए अलग टाइप का ब्रश इस्तेमल किया जाता है। बहुत से लोगों को ये ही नहीं पता होता कि कौन से ब्रश का इस्तेमाल किस मेकअप के लिए किया जाता है तो आइए मेकअप में हाथ आजमाने से पहले जानें अलग-अलग मेकअप ब्रश के बारे में।
मेकअप के लिए कितने तरह के ब्रश का इस्तेमाल होता है, जानें
सम्बंधित ख़बरें
Oily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
Toe Ring Design: पायल के साथ खूब जचेंगे बिछिया के ये 6 यूनिक डिजाइन्स, ब्राइडल लुक में लगा देंगे चार चांद!
Hairstyle Ideas: डेली रूटीन के लिए ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स, जो देंगे आपको स्टाइलिश लुक
Makeup Mistakes: मेकअप से जुड़ी ये 4 गलतियां आपके चेहरे को दिखाती है बूढ़ा, तुरंत सुधारें!
फाउंडेशन ब्रश
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैसे तो ज्यादातर लोग फाउंडेशन के इस्तेमाल के लिए ब्लैंडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे ब्रश की सहायता से भी लगाया जाता है। इसका ब्रश फ्लैट होता है, जिससे फाउंडेशन को समान रूप से लगाया जा सके। इसके इस्तेमाल के लिए आपको साधारण तरह से फाउंडेशन लगाना है और फिर ब्रश की सहायता से इसे सही से फैलाना है।
कंसीलर ब्रश
आपको बता दें, कंसीलर ब्रश का इस्तेमाल चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाने के लिए किया जाता है। इससे अनइवन स्किन एक जैसी दिखती है। इसके लिए भी एक अलग ब्रश होता है, जिसे कंसीलर ब्रश कहते हैं।
प्रोडक्ट चेहरे पर नैचुरल दिखे इसके लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे इस्तेमाल करते वक्त एक चीज का ध्यान जरूर देना चाहिए और वह यह कि प्रोडक्ट को इससे कभी ब्लेंड न करें, इसकी बजाय प्रोडक्ट को चेहरे पर पैट करके अप्लाई करें।
पाउडर ब्रश
पाउडर ब्रश का इस्तेमाल हर कोई काफी ज्यादा करता है। ये देखने में बड़ा और फूला हुआ होता है। इस्तेमाल के लिए आप चेहरे पर लूज पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर को सेट करने के लिए हल्के हाथों से इसे लगाएं। ध्यान रखें कि इसे आपको त्वचा पर रगड़ना नहीं है।
आईशैडो ब्रश
एक्सपर्ट्स की मानें तो, अगर सही आईमेकअप चाहते हैं तो सही आईशैडो ब्रश का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। आईशैडो ब्रश देखने में छोटा और फ्लैट होता है, जिससे आईशैडो को पलकों पर आसानी से लगाया जा सके। इसके इस्तेमाल से आंखों पर आईशैडो काफी अच्छे से लगता है।
हाइलाइटर ब्रश
आजकल मेकअप में लड़कियों को हाइलाइटर लगाना काफी पसंद आता है। इसके लिए सही ब्रश का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। हाइलाइटर वाला ब्रश पंखे के आकार का होता है। ब्रश की सहायता से हाइलाइटर लगाकर आप गालों की हड्डियों, नाक और ब्रो बोन पर हाइलाइट कर सकते हैं।
ब्लश ब्रश
चेहरे की लालिमा को बरकरार रखने के लिए महिलाए ब्लश का इस्तेमाल करती है। जिस ब्रश से ब्लश लगाया जाता है, उसका आकार थोड़ा एंगल्ड या गुम्बद के आकार का होता है। ब्रश के इस्तेमाल के लिए ब्लश को गालों पर हल्के से लगाएं और ऊपर की ओर ब्लेंड करें। इसकी सहायता से ब्लश सही से लगेगा।
How many types of brushes are used for makeup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














