-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Some Benefits Of Giloy For Hair
गिलोय का पानी देगा जड़ से मजबूत, घने और खूबसूरत रेशम से बाल, जानिए गिलोय से कैसे करें हेयर वॉश
- Written By: सीमा कुमारी
बालों पर गिलोय लगाने से बालों की कई समस्याएं दूर होती हैं। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये सभी गुण न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं, बल्कि स्कैल्प को भी हेल्दी रखते है

क्या है गिलोय से बाल धोने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
आज कल पॉल्युशन, टेंशन और गलत खानपान की वजह से करीब-करीब हर कोई बाल झड़ने की समस्या से परेशान है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो गिलोय का इस्तेमाल कर सकते है। आपको बता दें, गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये सभी गुण न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं, बल्कि स्कैल्प को भी हेल्दी रखते हैं।
बालों की जड़ों तक सही पोषण पहुंचाने, स्कैल्प की गंदगी साफ करने और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को जड़ से मिटाने में गिलोय बेहद असरदार होता है। ये खून को साफ करता है, जिससे बालों को अंदरूनी पोषण मिलता है और वो जड़ से मजबूत बनते हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैंगिलोय बालों के लिए कैसे फायदेमंद है?
क्या है गिलोय से बाल धोने के फायदे :
सम्बंधित ख़बरें
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
1. बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं
गिलोय खून को साफ करता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की जड़ें गहरी और मजबूत होती हैं और हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही डैंड्रफ, इन्फेक्शन को भी कम करने में मदद मिलती है।
2. बाल लंबे और घने होते हैं
नियमित रूप से गिलोय से बाल धोने से बालों की ग्रोथ तेज होती है। इसके इस्तेमाल से बाल पहले से ज्यादा घने, लंबे , चमकदार और मजबूत दिखते हैं और उनमें बाउंस भी आ जाता है।
3. बालों को वक्त से पहले सफेद होने से रोके
गिलोय बालों की जड़ों को पोषण देता है जिससे समय से पहले सफेद होने की संभावना कम हो जाती है। गिलोय का रेगुलर यूज बालों में एक नेचुरल चमक और सॉफ्टनेस लाता है, जिससे बाल ज्यादा हेल्दी और सुंदर लगते हैं।
यह भी पढ़ें-थायराइड के इलाज में ये 4 घरेलू नुस्खे कर सकते हैं कमाल, आज़मा कर देखें
जानिए क्या है गिलोय से बाल धोने का तरीका
आपको बता दें, गिलोय से बाल धोने के लिए सबसे पहले गिलोय की डंडियों को अच्छे से धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें 1 लीटर पानी में डालकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें।
जब पानी आधा रह जाए और हल्का हरा रंग आ जाए, तो गैस बंद कर दें। इस पानी को ठंडा कर लें और छानकर किसी बोतल में भर लें।
अब इस पानी से बालों को धीरे-धीरे स्कैल्प पर डालते हुए धोएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से बाल धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार करने से आपको फर्क महसूस होने लगेगा।
Some benefits of giloy for hair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
Aug 05, 2026 | 03:02 PM6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Aug 05, 2026 | 03:02 PMआम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
Aug 05, 2026 | 03:01 PMAkola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














