-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- How Is Honey Beneficial For Skin
शहद से बनाएं ये तीन स्पेशल ऑर्गेनिक फेसपैक, जल्द ही चेहरे पर रंगत नज़र आएगी, जानिए बनाने का तरीका
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दियों में अक्सर त्वचा की रंगत खो जाती है और स्किन डल लगने लगती है। अगर, आप भी अपनी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस पाना चाहते हैं तो अपने स्किन केयर रूटीन में शहद को शामिल कर सकते हैं।

शहद से बनाएं ये तीन स्पेशल ऑर्गेनिक फेसपैक
Skin Care Tips:औषधीय गुणों से भरपूर शहद स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है, ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि शहद सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। शहद का इस्तेमाल कर आप बेदाग और निखरी त्वचा पा सकते हैं। वहीं, जो लोग पिंपल, झाइयां, एक्ने, और टैनिंग की समस्या से परेशान हैं उनके लिए भी शहद कारगर साबित होता है।
इसके अलावा आपको बता दें, शहद ड्राई स्किन की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में काफी सरदार साबित हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शहद किस तरह स्किन के लिए फायदेमंद है और कैसे आप बिल्कुल ऑर्गेनिक फेसपैक बनाएंगे। और, कैसे इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
इस तरह तैयार करें फेस पैक
सम्बंधित ख़बरें
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Skin Care Tips: सनबर्न से झुलस गई है त्वचा? एलोवेरा, दही और चंदन के ये घरेलू नुस्खे देंगे ठंडक और निखार
Beauty Product Guide: सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर खरीदती हैं स्किन केयर? पहले जान लें ये जरूरी बातें
Face Serum: जवां और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो सीरम खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी इंग्रेडिएंट्स
शहद और कॉफी फेस पैक
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, झाइयां, एक्ने, और टैनिंग की समस्या के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच पिसी कॉफी पाउडर और एक चम्मच शहद लें। फिर, इसे अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे धो लें। चेहरा धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
शहद और एलोवेरा फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चौथाई चम्मच पिसी दालचीनी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
शहद और नींबू से बने फेस पैक
इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर, इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इस फेस पैक धो लें। इससे एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर होगी।
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में अक्सर त्वचा की रंगत खो जाती है और स्किन डल लगने लगती है। अगर, आप भी अपनी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस पाना चाहते हैं तो अपने स्किन केयर रूटीन में शहद को शामिल कर लीजिए। यकीन मानिए शहद को रेगुलर अप्लाई कर मिलने वाले रिजल्ट्स केमिकल बेस्ड महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से कई गुना बेहतर हो सकते हैं। हालांकि, अपने पूरे चेहरे पर शहद लगाने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
How is honey beneficial for skin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस; 23 जून को होगी सुनवाई
Jun 21, 2026 | 03:50 PMसूखे की आशंका से बढ़ी किसानों की चिंता, बुआई को लेकर असमंजस में अहिल्यानगर के किसान
Jun 21, 2026 | 03:50 PM‘टाइगर अभी जिंदा है’: आढलराव पाटिल का शिरूर सांसद पर तीखा हमला, 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का दिया संकेत
Jun 21, 2026 | 03:47 PMNagpur Station Alert: नागपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ा चोरों का आतंक, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Jun 21, 2026 | 03:40 PMसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला, CJI से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
Jun 21, 2026 | 03:39 PMIntimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Jun 21, 2026 | 03:35 PMसांसद निलेश लंके का ओरिजीनल ऑपरेशन टाइगर! गले में पट्टा बांधकर खूंखार बाघ को घुमाते दिखे सांसद, देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














