Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैसे संस्कृत को पीछे छोड़ते हुए करोड़ों लोगों की भाषा बनी हिंदी, जानिए विश्व हिंदी दिवस पर खास

आज 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यहां पर प्राचीन काल में हिंदी से पहले संस्कृत भाषा प्रचार में थी। बताया जाता है कि, हिंदी मौजूदा समय में दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Apr 23, 2025 | 03:08 PM

विश्व हिंदी दिवस 2025 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

WORLD HINDI DAY 2025: हमारे देश की भाषा हिंदी है इस पर देशवासियों को गर्व है तो इसके प्रति सम्नान भी है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए आज 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यहां पर प्राचीन काल में हिंदी से पहले संस्कृत भाषा प्रचार में थी। बताया जाता है कि, हिंदी मौजूदा समय में दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी मूल रूप से संस्कृत भाषा से निकली है। हिंदी, केवल भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों के लिए सबसे खास है जहां पर हिंदू दिवस मनाया जाता है।

जानिए कैसे आई हिंदी

आपको बताते चलें कि, देश में हिंदी भाषा का कैसे उद्गम हुआ है इसके बारे में बताया जाता है। यहां पर हिंदी दिवस को लेकर कहा जाता है कि, प्राचीन काल में 1500 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व के बीच भारत में वैदिक संस्कृत का इस्तेमाल होता था। चारों वेद और उपनिषद इसी भाषा में लिखे गए हैं। इसके बाद लौकिक संस्कृत का उदय हुआ। लौकिक संस्कृत से पालि भाषा निकली इस भाषा का प्रयोग गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश लिखने के लिए किए थे।

इसके बाद इस पालि भाषा से प्राकृत भाषा निकली है। माना जाता है कि, पालि के ही अपभ्रंश (भाषा का बिगड़ा हुआ रूप) अवहट्ठ से हिंदी का निर्माण हुआ। बताया जाता है कि, अपभ्रंश भाषाओं का इस्तेमाल साहित्य में 1000 ईस्वी के आस-पास होने लगा था।

सम्बंधित ख़बरें

‘बिहारी का ऑर्डर नहीं मानूंगी’, मुंबई में MNS गुंडों ने बॉस को पीटा, शर्मनाक वीडियो वायरल

‘हिंदी-तमिल-कन्नड़ ठीक’, तरक्की का राज अंग्रेजी; नेता से पूछो उनका बेटा कहां…

मराठी-हिंदी टकराव पर पूर्व CM गहलोत का बयान, बोले- ऐसे मुद्दे आम हैं…

पहले ‘अंग्रेजी पर शर्म’, अब ‘किसी भाषा का विरोध नहीं’, हिंदी पर शाह का नया बयान

क्या कहलाते है हिंदी इतिहास के तीन काल

आपको बताते चलें कि, हिंदी इतिहास के तीन काल का वर्णन किया गया है यहां पर आदिकाल पहला काल है तो वहीं पर दूसरा काल मध्यकाल और तीसरा काल आधुनिक काल है। यहां पर बताया जाता है कि, आदिकाल का समय 1000 ईस्वी से 1500 ईस्वी तक माना जाता है। इस दौरान कविताओं की रचना हुई और रासो ग्रंथ लिखे गए। इसके बाद 1500 ईस्वी से 1900 ईस्वी के बीच मध्यकाल माना जाता है। इसे भक्तिकाल भी कहते हैं।

इस दौरान क्षेत्रीय बोलियों में भगवान की भक्ति को लेकर काफी कुछ लिखा गया। 19वीं सदी में आधुनिक काल की शुरुआत हुई, जिसमें भरपूर मात्रा में गद्य लिखे गए। अंग्रेजों के समय हिंदी ने देश के लोगों को एकजुट करने में अहम योगदान दिया और संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा घोषित किया था।

ये तीन अपभ्रंश है हिंदी के उद्गम

आपको बताते चलें कि, भाषा वैज्ञानिक भोलेनाथ तिवारी ने क्षेत्रीय आधार पर पांच तरह की अपभ्रंश का जिक्र किया है। इसमें खास तौर शौरसेनी (मध्यवर्ती), मागधी (पूर्वीय), अर्धमागधी (मध्यपूर्वीय), महाराष्ट्री (दक्षिणी), व्राचड-पैशाची (पश्चिमोत्तरी)। भोलानाथ तिवारी के अनुसार अपभ्रंश के तीन रूपों शौरसेनी, मागधी और अर्धमागधी से हिंदी का विकास हुआ।

लाइफस्टाइल की खबर जानने के लिए क्लिक करें 

बता दें कि, हिंदी की उपयोगिता बढ़ाने के लिए लेखकों का काफी बड़ा स्थान रहा है जहां पर 1200 ईस्वी के बाद हिंदी में साहित्य लिखा जाने लगा। हालांकि, इस समय तक सिर्फ कविताएं लिखी जाती थीं। अमीर खुसरो ने हिंदी में पहली कविता लिखी थी। भारतेंदु हरिश्चंद्र को हिन्दी गद्य का जनक माना जाता है।

How hindi became the language of crores of people from sanskrit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2025 | 01:11 PM

Topics:  

  • Indian Languages
  • Sanskrit Language
  • World Hindi Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.