-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Excessive Salt Intake Side Effects Know How Much Should You Eat Per Day
दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए? जरूरत से ज्यादा नमक बन सकता है सेहत का दुश्मन
- Written By: प्रीति शर्मा
Excessive Salt Intake Side Effects: शरीर में नमक का सही मात्रा में होना जरूरी है इसका कम या ज्यादा सेवन कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बीपी, किडनी, हार्ट की समस्या आदि देखने को मिल सकती है।

ज्यादा नमक खाने के नुकसान (सौ. सोशल मीडिया)
Health Tips: आयुर्वेद के अनुसार सही मात्रा में लिया गया नमक शरीर के लिए वरदान है, लेकिन नमक का अत्याधिक सेवन शरीर को बीमार कर देता है। अधिक नमक का सेवन हाई बीपी और दिल संबंधी रोगों का जनक बन सकता है। ये पित्त और कफ को असंतुलित कर देता है, जिससे जोड़ों में दर्द की परेशानी होने लगती है, तो चलिए जानते हैं कि अधिक नमक के सेवन करने के कितने दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एक वयस्क को दिन में 5 ग्राम यानी एक चम्मच से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। जानकारी के अनुसार भारत में औसतन लोग 10 से 15 ग्राम नमक का सेवन प्रतिदिन करते हैं। बहुत ज्यादा नमक खाना शरीर में कई समस्याएं पैदा कर सकता है।
किडनी को नुकसान
नमक के अधिक सेवन से किडनी की कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है। अगर लंबे समय तक नमक या नमक से बनी चीजों का सेवन किया जाए तो किडनी खराब हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किडनी को सोडियम फिल्टर करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लगातार बढ़ता बोझ किडनी को खराब कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी खाने के बाद खाते हैं पान? जानिए सेहत को मिलने वाले 6 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेद भी मानता है फायदेमंद
Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन
Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी
बीपी की समस्या बढ़ाए
नमक का सेवन हाई बीपी और शरीर की सूजन को बढ़ाने का काम करता है। सोडियम की मात्रा रक्त में पानी की मात्रा को बढ़ा देती है और इससे कोशिकाओं पर अधिक दबाव बनता है। इससे बीपी बढ़ने लगता है। बीपी के साथ शरीर पर सूजन भी बढ़ने लगती है। जब किडनी पर बोझ बढ़ जाता है, तो चेहरे पर, आंखों के नीचे, और पैरों पर सूजन आ जाती है, जो संकेत देती है कि किडनी ठीक से काम नहीं कर रही।
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे के बीच कैसे रखें दिल को सुरक्षित? यहां जानें असरदार टिप्स
हड्डियों को नुकसान
अधिक नमक का सेवन हड्डियों को भी कमजोर करता है और पेट में जलन पैदा करता है। जब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, शरीर में मूत्र के साथ कैल्शियम निकलना शुरू हो जाता है और हड्डियां अपनी ताकत खो देती हैं। ऐसे में जोड़ों में दर्द और घुटनों में दर्द की परेशानी होने लगती है।
नमक का सही मात्रा में सेवन है जरूरी
इससे बचने के लिए नमक का सेवन कम करें। खाने में काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर लगता है कि खाने में नमक कम है तो ऊपर से काले नमक का इस्तेमाल करें या स्वाद को ठीक करने के लिए नींबू भी डाल सकते हैं। इसके अलावा, सब्जी में थोड़ा सेंधा नमक भी मिलाएं। शरीर में अधिक नमक को संतुलित करने के लिए पानी भी लगातार पीते रहें।
Excessive salt intake side effects know how much should you eat per day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMSawan Somwar: बेलपत्र तोड़ने से लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने तक हर नियम है जरूरी! जानिए किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए
Jul 30, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM














