फर्श पर लगे पेंट के दाग आसानी से छुड़ा देंगे ये सस्ते नुस्खे, खुरचने या रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी

Paint Stains Removal: इन उपायों से न केवल पेंट के निशान हट जाएंगे, बल्कि फर्श पर नई जैसी चमक लौट आएगी। और सबसे अच्छी बात ये हैं कि इन सब नुस्खों में महंगे क्लीनर की कोई जरूरत नहीं है।
फर्श पर लगे पेंट के दाग आसानी से छुड़ा देंगे ये सस्ते नुस्खे, खुरचने या रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी
पेंट के दाग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीका (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Easy Tips Clean Paint Stain: रोशनी का महापर्व दिवाली आने में महज चंद दिन ही बचे हैं। लोग दिवाली की तैयारियां में जोर शोर से लगे हैं। घर की साफ़-सफाई से लेकर घरों में पेंट करवाने में व्यस्त हैं। इस दौरान फर्श पर लगे पेंट के दाग छुड़ाने में लोगों का पसीने छूट जाते हैं।

कई बार घंटों रगड़ने के बाद भी पेंट के जिद्दी दाग आसानी से नहीं छूटते हैं। ऐसे में आज हम आपको पेंट के जिद्दी दाग छुड़ाने के सिंपल टिप्स बताने जा रहे हैं। ये सिंपल टिप्स आपका काम को आसान बना सकती हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं इन सिंपल टिप्स के बारे में-

पेंट के जिद्दी दाग छुड़ाने के सिंपल टिप्स:

तारपीन का तेल इस्तेमाल करें-

पेंट के जिद्दी दाग छुड़ाने के लिए आप तारपीन का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर, आपका पेंट तेल बेस्ड है और उस पेंट के दाग फर्श पर लगे हैं तो इसे साफ करने के लिए आपको तारपीन का तेल इस्तेमाल करना चाहिए।

ऑयल पेंट को छुड़ाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है ये साबुन से नहीं निकलता। फर्नीचर, दरवाजा और लोहे के गेट पर लोग तेल वाले पेंट का इस्तेमाल करते हैं। इसे साफ करने के लिए तारपीन के तेल का इस्तेमाल करें।

इसके लिए तेल को किसी कपड़े पर लगाएं और जहां निशान हैं वहां कपड़े को रगड़ दें। फर्श पर निशान हैं तो ऐसे ही तेल डालें और सॉफ्ट स्क्रबर से रगड़ दें। आप चाहें तो सॉल्वेंट- बेस्ड क्लीनर या पेंट थिनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पेंट के सारे निशान आसानी से निकल जाएंगे।

पतली मेटल वाली पत्ती का करें इस्तेमाल

यदि आपका पेंट सूख चुका है और जगह-जगह उसके निशान लगे हैं तो इसे छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। सूखे पेंट को छुड़ाने के लिए एक पतली मेटल वाली पत्ती आती है इससे पेंट के सूखे निशान आसानी से हट जाते हैं।

आप चाहें तो किसी चाकू या शार्प खुरचने वाली चीज का इस्तेमाल कर पेंट के निशान छुड़ा सकते हैं। पेंट करने वालों के पास अक्सर ऐसी पत्तियां होती हैं, जिनसे आसानी से पेंट छूट जाता है।

सूखे या गीले कपड़े का करें इस्तेमाल

अगर घर में पेंट चल रहा है और दीवारों पर पानी वाला पेंट हो रहा है। यानि जिसमें पानी मिलाकर पेंट तैयार किया जाता है। ऐसे पेंट को गीले निशान होने पर ही क्लीन कर लें। जब पेंट गीला हो तभी कसी सूखे या गीले कपड़े से रगड़कर निशान हटा दें। बाद में किसी साफ कपड़े से फर्श को हल्का साबुन या डिटर्जेंट का घोल बनाकर साफ कर लें। इससे फर्श पर लगे पेंट के निशान छूट जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com