World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज

Fragile X Syndrome: फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम एक आनुवंशिक विकार है। इसके साथ ही यह शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकलांगता का कारण भी बन सकता है। इस दिन को जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता है।
World fragile x day 2026 fragile x syndrome symptoms causes treatment
फोटो. सोशल मीडिया
Published on
Updated on

World Fragile X Day 2026: हर साल 22 जुलाई को विश्व फ्रैजाइल एक्स दिवस मनाया जाता है। यह एक दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी है। इसका उद्देश्य लोगों को फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर पहचान को बढ़ावा देना है।

क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम?

फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम एक आनुवंशिक बीमारी  है, जो FMR1 जीन में बदलाव के कारण होता है। इस बदलाव की वजह से शरीर में FMRP प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता है। यह प्रोटीन हमारे मस्तिष्क के सामान्य विकास और न्यूरॉन्स के बीच बेहतर संचार के लिए आवश्यक होता है।

किन लोगों पर अधिक असर होता है

यह बीमारी पुरुष और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है, लेकिन पुरुषों में इसके लक्षण आमतौर पर अधिक गंभीर होते हैं। महिलाओं में कई बार लक्षण हल्के होते हैं या बिल्कुल दिखाई नहीं देते।

फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम के प्रमुख लक्षण

  • बौद्धिक और सीखने की क्षमता में कमी
  • बोलने और भाषा विकास में देरी
  • व्यवहार संबंधी समस्याएं
  • ध्यान की कमी (ADHD) और अत्यधिक सक्रियता
  • ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर जैसे लक्षण
  • सामाजिक घबराहट और आंखों में आंखें डालकर बात न करना
  • तेज आवाज या तेज रोशनी से घबराहट
  • कुछ मामलों में दौरे

क्या इसका इलाज संभव है?

फिलहाल फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम का कोई स्थायी इलाज उपलब्ध नहीं है, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट की सहायता से कुछ क्रमवार उपचार है, जो इसके लक्षणों पर काम करके इसमें राहत दे सकता है। हालांकि, समय पर पहचान और सही उपचार से मरीज की लाइफ क्वालिटी को बेहतर बनाया जा सकता है।

उपचार

  • स्पीच थेरेपी
  • ऑक्यूपेशनल थेरेपी
  • फिजिकल थेरेपी
  • बिहेवियरल थेरेपी
  • स्पेशल एजुकेशन
  • जरूरत पड़ने पर ADHD, चिंता या पड़ने वाले दौरे के लिए मेडिकेशन

क्या है इस दिन को मनाने का उद्देश्य

इस दिवस का उद्देश्य है, लोगों के बीच इस दुर्लभ बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना, प्रभावित परिवारों को सहयोग देना और बेहतर इलाज व संभावित उपचार के लिए किए जा रहे शोध को बढ़ावा देना है। दुनिया भर में इस दिन जागरूकता अभियान व शैक्षणिक कार्यक्रम किए जाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com