Meal plan For Diabetes: डायबिटीज में नाश्ते से डिनर तक क्या खाएं? जानें एक दिन का आसान डाइट प्लान

Diabetes Day: डायबिटीज में सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन शामिल करके ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद मिलती है। जानें सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का आसान इंडियन डाइट प्लान।
World diabetes day diabetes diet plan indian food.
डायबिटीज डाइट प्लानफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • डायबिटीज में लंबे समय तक भूखे रहने के बजाय निश्चित समय अंतराल पर भोजन करना बेहतर है।

  • खाने में साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियां और प्रोटीन जरूर शामिल करें।

  • स्वीट ड्रिंक्स, जूस और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का सेवन सीमित रखें।

Indian Diet Chart for Diabetes: डायबिटीज होने पर शरीर में इंसुलिन का उत्पादन प्रभावित होता है। ऐसे में डायबिटीज के पेशेंट के लिए ब्लड शुगर का स्तर सामान्य बनाए रखने में खानपान की भूमिका अहम हो जाती है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको चावल, रोटी या फल पूरी तरह छोड़ने होंगे। इसकी बजाय जरूरी है कि आप क्या खा रहे हैं, कितनी मात्रा में खा रहे हैं और किस कॉम्बिनेशन में खा रहे हैं, इसका ध्यान रखें।

डायबिटीज में ऐसा भोजन चुनना चाहिए जिसमें फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्व पर्याप्त हों। साबुत अनाज, दाल, सब्जियां और हेल्दी फैट को डाइट का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए एक दिन का डाइट प्लान-

दिन की शुरुआत एक गिलास सादे पानी से करें। अगर भूख लगे तो 4-5 भीगे बादाम या 2 अखरोट खा सकते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट किसी खास ड्रिंक की जरूरत नहीं है।

नाश्ता

सुबह 8 से 10 बजे के बीच नाश्ते में मूंग दाल का चीला या बेसन का चीला अच्छा विकल्प है। इसमें पालक, प्याज, टमाटर और दूसरी सब्जियां मिलाएं। साथ में थोड़ा पनीर या सादा दही लें। इससे प्रोटीन और फाइबर दोनों मिलेंगे।

Indian Diet Chart for Diabetes
डायबिटीज डाइट प्लानफोटो.सोशल मीडिया

मिड मॉर्निंग

मिड मॉर्निंग स्नैक के तौर पर इस समय एक छोटी सर्विंग साबुत फल खा सकते हैं। अमरूद, सेब, संतरा या पपीता डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प हैं। फल का जूस पीने के बजाय साबुत फल खाना बेहतर है।

Indian Diet Chart for Diabetes
डायबिटीज डाइट प्लानफोटो.सोशल मीडिया

दोपहर का भोजन

दोपहर का भोजन 1 से 2 बजे के बीच करना सही होगा। लंच में एक संतुलित थाली में एक या दो छोटी रोटी, एक कटोरी दाल, एक कटोरी मौसमी सब्जी, सलाद और सादा दही शामिल करें। चावल खाना पसंद है तो सीमित मात्रा में लें।

Indian Diet Chart for Diabetes
डायबिटीज डाइट प्लानफोटो.सोशल मीडिया

ईवनिंग स्नैक

शाम की भूख के लिए भुना चना, थोड़े बादाम, अखरोट या रोस्टेड मखाने खा सकते हैं। बिना चीनी की चाय या ग्रीन टी भी ले सकते हैं।

Indian Diet Chart for Diabetes
डायबिटीज डाइट प्लानफोटो.सोशल मीडिया

रात्रि भोजन

डिनर में भी संतुलित भोजन रखें, लेकिन अपनी भूख के अनुसार एक छोटी रोटी के साथ मिक्स वेज, पनीर भुर्जी या दाल और सलाद ले सकते हैं। नॉनवेज खाने वाले लोग ग्रिल्ड फिश या कम तेल में बना चिकन भी खा सकते हैं।

Indian Diet Chart for Diabetes
डायबिटीज डाइट प्लानफोटो.सोशल मीडिया
World diabetes day diabetes diet plan indian food.
Chhath Puja: छठ का 36 घंटे का निर्जला व्रत, शरीर में पानी की कमी और कमजोरी के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

डायबिटीज में डाइट से जुड़ी जरूरी बातें

  • हेल्दी खाना भी जरूरत से ज्यादा खाने पर ब्लड शुगर बढ़ता है। इसलिए रोटी, चावल, फल और अन्य कार्बोहाइड्रेट की मात्रा का ध्यान रखें।

  • हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दाल और सलाद को डाइट में शामिल करें। फाइबर पाचन और ब्लड शुगर मैनेजमेंट में मदद करता है।

  • भोजन के बाद 10-15 मिनट हल्की वॉक करना ब्लड ग्लूकोज को मैनेज करने में मदद करता है।