चेहरे पर दिखाई देते हैं लिवर डैमेज के ये लक्षण, जानकर न करें नजरअंदाज

Liver Damage Signs: चेहरे पर दिखने वाले छोटे-छोटे बदलाव कई बार शरीर की बड़ी समस्या का संकेत हो सकते हैं। उसी प्रकार लिवर डैमेज होने पर चेहरे पर कुछ संकेत नजर आ सकते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करें।
चेहरे पर दिखाई देते हैं लिवर डैमेज के ये लक्षण, जानकर न करें नजरअंदाज
लिवर डैमेज साइन्स (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Liver Damage Symptoms: लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है जिसका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, गलत डाइट और कई बीमारियों की वजह से लिवर तेजी से कमजोर हो सकता है। जिसके लक्षण कई बार शरीर के अंदर नहीं बल्कि शरीर के बाहर यानी चेहरे पर देखने को मिल सकते हैं। चेहरे पर दिखने वाले शुरुआती संकेत लिवर डैमेज की चेतावनी हो सकती है।

आज हम आपको लिवर डैमेज से होने वाले चेहरे पर कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे जिन्हें नजरअंदाज करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आपको भी इस तरह के संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आंखों और स्किन पर पीलापन

जब खून में बिलीरुबिन जमा होने लगता है तो स्किन और आंखों का सफेद हिस्सा धीरे-धीरे पीला दिखाई देना लगता है। इस बदलाव को कई बार लोग थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है।

स्किन पर लाल निशान

स्किन पर कई बार मकड़ी के जाल जैसे छोटे-छोटे लाल निशान दिखाई देने लगते हैं जिसे स्पाइडर एंजियोमा कहा जाता है। लिवर की परेशानी बढ़ने पर यह निशान स्पष्ट रुप से दिखाई देने लगते हैं। यह लिवर की कमजोरी का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकता है।

आंखों का फूला रहना

लिवर फंक्शन कमजोर होने पर शरीर में तरह पदार्थ जमा होने लगता है। इस वजह से आंखों के नीचे वाले हिस्से में फुलाव देखने को मिल सकता है। यह सूजन सुबह के समय ज्यादा होती है और दिनभर बनी रहती है। कई बार लोग इसे थकान या नींद की कमी से जोड़ लेते हैं।

हथेली का लाल होना

लिवर की बीमारी में हथेलियों में खून का प्रवाह बढ़ जाता है जिसकी वजह से स्किन लाल दिखाई देने लगती है। यह बदलाव सिर्फ हथेली वाले हिस्से में ही नजर आता है। अगर इस तरह की समस्या लगातार हो रही है तो यह लिवर के डैमेज होने की तरफ इशारा हो सकता है।

मुंहासे की समस्या

लिवर शरीर से टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकालने का काम करता है। अगर लिवर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है तो स्किन पर मुहांसे एक्जिमा और रेशे जैसी समस्या बढ़ सकती है। यह बदलाव लिवर डिटॉक्स सिस्टम कमजोर होने पर नजर आते हैं।

लिवर की समस्या बढ़ने पर खून बनने की प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है जिसकी वजह से आंखों में पीलापन और ज्यादा दिखने लगता है। यह पीलापन चेहरे और स्किन पर साफ नजर आता है। आंखों में इसका असर ज्यादा दिखता है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com