हार्ट अटैक आने से पहले अलर्ट करते है ये संकेत, समय रहते कर लें बचाव के उपाय

Prevention Tips of Heart Attacks: डॉक्टर की मानें तो, हार्ट अटैक की स्थिति आपको प्रभावित कर सकती है इसके कुछ लक्षण आपको पहले ही नजर आने लगते है। यहां पर डॉक्टर इन लक्षणों के आने के बारे में जानें।
हार्ट अटैक के लक्षण
हार्ट अटैक के लक्षण (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Heart Attacks Alert: सेहत के लिए जीवनशैली को नियमित रखना और स्वच्छ खानपान अपनाना जरूरी होता है। दुनियाभर में हार्ट अटैक सबसे गंभीर बीमारियों में से एक है जिसके मामले हर दिन बड़ी संख्या में सामने आते है। दिल की सेहत आपकी कैसी है इसके बारे में हम कई टेस्ट के जरिए पता लगा सकते है। डॉक्टर की मानें तो, हार्ट अटैक की स्थिति आपको प्रभावित कर सकती है इसके कुछ लक्षण आपको पहले ही नजर आने लगते है। यहां पर डॉक्टर इन लक्षणों के आने के समय के बारे में जानकारी देते है ताकि व्यक्ति खुद बचाव के उपाय खोज सकें।

हार्ट अटैक आने से पहले नजर आते है ये लक्षण

यहां पर डॉक्टर बताते है कि, हार्ट अटैक आपको चपेट में ले रहा है इसके लक्षण कई बार महीनों और 10-15 दिन पहले भी महसूस होने लगते है जिसके बारे में आपको अवेयर हो जाना चाहिए। अगर इन लक्षणों में आपको थकान महसूस हो, सांस फूल रही है या जबड़े में हल्का दर्द होता हो। या फिर सीने में हल्का दर्द हो रहा है तो ये हार्ट अटैक आने से पहले के लक्षण हो सकते हैं। अगर ये लक्षण एक्सरसाइज और एग्जर्शन के साथ बढ़े और आराम करने पर ठीक हो जाए, तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। कई बार सीने में दर्द होता है जिसे हम गैस या एसिडिटी का हिस्सा मान लेते है लेकिन आप लक्षणों को पहचानकर डॉक्टर से बात कर सकते है।आप इन लक्षणों को भूलकर भी आप नजरअंदाज नहीं करें इसके लिए आप डॉक्टर को दिखाने के बाद आप हार्ट अटैक के खतरे से बच सकते है।

हार्ट अटैक के कारण और बचाव

हार्ट अटैक कैसे बढ़ता है इसके क्या कारण हो सकते है इसके बारे में विचार करें तो, हार्ट अटैक आने के कारण सिगरेट पीना, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई शुगर, हाई ब्लड प्रेशर भी हो सकता है। इसके अलावा आप तनाव या खराब लाइफस्टाइल में वक्त बिता रहे है तो हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां आपको नुकसान पहुंचा सकती है। हार्ट अटैक के लक्षणों और कारणों को जानकर आप बचाव कर सकते है। इसके लिए आप लक्षण नजर आने पर नियमित रूप से जांच कराते रहें और स्वस्थ आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। '

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com