-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- 8 Early Signs Of Heart Attack To Watch For And Save A Life
Heart Attack करीब महीने पहले ही देने लगता है अपने आने के संकेत, नज़रंदाज़ करना हो सकता है जानलेवा, ज़रूर जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
हार्ट अटैक आने पर हमारा शरीर हमें कुछ संकेत देता है जिसे हम आमतौर पर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानें हार्ट अटैक के ऐसे ही कुछ लक्षण।

हार्ट अटैक के 8 प्रमुख वॉर्निंग साइन्स (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips: पिछले कुछ सालों से भारत में हार्ट अटैक के मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है। अचानक लोगों को हार्ट अटैक आ रहे हैं और मौत हो रही है। हार्ट अटैक के मामले अब बच्चों में भी सामने आने लगे हैं। इसलिए, हर उम्र के व्यक्ति को इसके कुछ वॉर्निंग साइन्स के बारे में पता होना चाहिए। हार्ट अटैक आने पर हमारा शरीर हमें कुछ संकेत देता है जिसे हम आमतौर पर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानें हार्ट अटैक के ऐसे ही कुछ लक्षण।
हार्ट अटैक के 8 प्रमुख वॉर्निंग साइन्स :
सीने में दर्द या बेचैनी
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
हार्ट अटैक का सबसे आम लक्षण सीने में दर्द या बेचैनी है। अगर आपके सीने में बार-बार हल्का दर्द, भारीपन, जलन या दबाव महसूस हो रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। हार्ट अटैक से पहले हृदय की धमनियां धीरे-धीरे ब्लॉक होने लगती हैं, जिससे सीने में तकलीफ शुरू हो सकती है।
बिना कारण ज्यादा पसीना आना
हार्ट अटैक का दूसरा लक्षण बिना बजह पसीना आना भी है। अगर आपको ठंडे या सामान्य मौसम में भी अचानक पसीना आ जाता है, तो यह हार्ट अटैक का एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
चक्कर आना और सिर घूमना
हार्ट अटैक का तीसरा लक्षण चक्कर आना और सिर घूमना भी है। अगर आपको बिना किसी कारण चक्कर आते हैं, सिर हल्का महसूस होता है या खड़े होते ही अंधेरा सा छाने लगता है, तो यह हार्ट की कमजोरी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। बल्कि डॉक्टर से परामर्श लें।
अनिद्रा की समस्या और बेचैनी महसूस होना
हार्ट अटैक का चौथा लक्षण अनिद्रा की समस्या और बेचैनी महसूस होना भी है।अगर आपको रात में बार-बार नींद टूट रही है, बिना किसी कारण बेचैनी हो रही है, या अचानक डर महसूस होता है, तो यह हार्ट अटैक का पूर्व संकेत हो सकता है। कई लोग इसे तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हृदय विशेषज्ञों के अनुसार यह संकेत भी दिल की धमनियों के सिकुड़ने का हो सकता है।
अपच, पेट दर्द और उल्टी जैसा महसूस होना
अगर आपको बिना किसी कारण अपच या पेट में भारीपन महसूस हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें। बल्कि हार्ट अटैक का यह भी पांचवा लक्षण हो सकता है।
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन, यह सच है कि हार्ट अटैक से पहले कुछ लोगों को गैस, अपच, उल्टी या पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। खासकर महिलाओं में हार्ट अटैक से पहले इस तरह की परेशानियां देखी जाती हैं। अगर, आपको बिना किसी कारण अपच या पेट में भारीपन महसूस हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें।
बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना
अगर आपको बिना किसी मेहनत के बहुत ज्यादा थकान महसूस हो रही है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। यह थकान आमतौर पर कुछ दिनों या हफ्तों पहले से शुरू हो सकती है और धीरे-धीरे बढ़ सकती है। महिलाओं में यह लक्षण ज्यादा देखा जाता है।
बांह, गर्दन या जबड़े में दर्द
हार्ट अटैक के दौरान दर्द सीने से शुरू होकर बांह, गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकता है। यह दर्द आमतौर पर बाएं हाथ में ज्यादा महसूस होता है, लेकिन दाएं हाथ में भी हो सकता है। अगर आपको इन क्षेत्रों में अचानक दर्द हो रहा है, तो यह भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
अनियमित दिल की धड़कन
अगर आपको अपने दिल की धड़कन में अनियमितता महसूस हो रही है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। इसे अक्सर “पैल्पिटेशन” कहा जाता है, जिसमें दिल तेजी से धड़कता है या धड़कन छूटती हुई महसूस होती है। यह लक्षण गंभीर हो सकता है और तुरंत डॉक्टर से कॉन्टेक्ट करना जरूरी है।
8 early signs of heart attack to watch for and save a life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














