देवी की कृपा के साथ रखें सेहत का ख्याल, नवरात्रि के 9 दिन, नौ आहार; अपनाएं यह खास डाइट, रहेगी दिनभर ताजगी

Navratri 2025 fasts recipes : नवरात्रि 2025 के दौरान नौ दिनों तक रखे जाने वाले इस व्रत की विशेष रेसिपी न केवल आपके शरीर को शुद्ध करेगी, बल्कि आपको दिनभर ऊर्जावान और ताजगी से भरपूर भी रखेगी।
देवी की कृपा के साथ रखें सेहत का ख्याल, नवरात्रि के 9 दिन, नौ आहार; अपनाएं यह खास डाइट, रहेगी दिनभर ताजगी
नवरात्रि के 9 दिन, नौ आहार, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

नवभारत हेल्थ डेस्क: Navratri 2025 में शारीरिक और मानसिक ताजगी के लिए नौ दिनों तक चलने वाले इस व्रत की खास रेसिपी न सिर्फ आपके शरीर को शुद्ध करेगी, बल्कि आपको पूरे दिन ऊर्जावान और तरोताजा भी रखेगी। यह व्रत उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं, वजन कम करना चाहते हैं, शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं या मानसिक संतुलन बनाए रखना चाहते हैं।

नवरात्रि के दौरान ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है जो हल्के और शुद्ध होते हैं। इन नौ व्रत रेसिपी को आप स्वयं ग्रहण कर सकते हैं और मातारानी को भोग के रूप में अर्पित भी कर सकते हैं।

जानिए 9 दिन नौ आहार के बारे में

पहला दिन-  साबूदाना खिचड़ी एक प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसमें साबूदाना, आलू, मूंगफली और जीरा जैसी स्वादिष्ट और सरल सामग्री शामिल होती है। इसे व्रत के दौरान बनाकर, गर्मागर्म खा सकते हैं।

दूसरा दिन-  उपमा एक हल्का और लजीज व्यंजन है, जिसे उपवास के समय खाया जा सकता है। इसे सामक चावल, हरी मिर्च और ताजे मसालों के साथ तैयार किया जाता है।

तीसरा दिन- कुट्टू के आटे से बनी पूरी एक बेहतरीन विकल्प है। व्रत के दौरान इसे खासतौर पर पसंद किए जाने वाले प्रमुख व्यंजनों में गिना जाता है।

चौथा दिन- आलू से बनी स्वादिष्ट और मसालेदार टिक्की एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इन्हें अलग-अलग मसालों के साथ तैयार करके खाया जा सकता है।

पांचवां दिन-  साबूदाना वड़ा नवरात्रि का एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसमें साबूदाना, आलू, मूंगफली और हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। इसे तलने के बाद मातारानी को भोग स्वरूप अर्पित करें।

छठा दिन-  नवरात्रि में साबूदाना खीर एक विशेष मिठाई के रूप में बनाई जाती है। इसे साबूदाना, दूध, चीनी और इलायची से तैयार किया जाता है जो स्वादिष्ट के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है।

सातवां दिन-  नवरात्रि के दौरान राजगिरा के आटे का उपयोग किया जाता है। इससे स्वादिष्ट चिल्ला बनाया जा सकता है, जिसे व्रत में खाया जा सकता है।

आठवां दिन-  सिंघाड़े के आटे से बनी खीर नवरात्रि के व्रत में बेहद लोकप्रिय होती है। इसे तैयार करने के लिए सिंघाड़े का आटा, शहद और मेवे का उपयोग किया जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे मां दुर्गा को भोग के रूप में अर्पित भी किया जाता है।

नौवां दिन- नवरात्रि के अंतिम दिन के लिए एक स्वादिष्ट फलाहारी थाली तैयार करें, जिसमें दही, साबुदाना थालीपीठ और मेवे शामिल हों। साबुदाना और उबले हुए आलू से स्वादिष्ट थालीपीठ बनाएं और इसे ताज़े दही और मेवों के साथ परोसें। आप अपनी पसंद के अनुसार अन्य व्रत-उपयुक्त व्यंजन भी इस थाली में जोड़ सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com