गर्मियों में खीरा खाते समय न करें ये 3 बड़ी गलतियां, फायदे की जगह सेहत को हो सकता है भारी नुकसान!

Cucumber Benefits: गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन इसे गलत तरीके से खाने पर फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।
Cucumber Eating Mistakes in Summer
खारी काटते हुए तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Cucumber Health Benefits: गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग चिलचिलाती धूप और उमस से बचने के लिए ठंडी चीजों का सहारा लेते हैं। ऐसे में खीरा हर घर की रसोई और सलाद की थाली का एक अनिवार्य हिस्सा बन जाता है। खीरे में लगभग 90 से 95 प्रतिशत तक पानी होता है जो न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि उसे अंदरूनी ठंडक भी प्रदान करता है।

हालांकि अधिकांश लोग इसके सेवन के सही तरीकों से अनजान हैं। यदि खीरा गलत तरीके से या जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो यह पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

नेचुरल ग्लो का राज

खीरे का सेवन केवल प्यास बुझाने तक सीमित नहीं है। जब आप पर्याप्त मात्रा में खीरा खाते हैं तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती, जिससे खून का प्रवाह बेहतर होता है। यह प्रक्रिया त्वचा की कोशिकाओं तक आवश्यक पोषक तत्व पहुंचाती है जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार और ताजगी आती है। इसके अलावा खीरे में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते हैं और उन्हें तेजी से रिपेयर करने में मदद करते हैं।

छीलकर खाएं या छिलके के साथ

अक्सर लोग खीरे का छिलका उतारकर फेंक देते हैं लेकिन अगर खीरा ऑर्गेनिक है तो इसे छिलके सहित खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है। खीरे के छिलके में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट को साफ रखने में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि सेवन से पहले इसे अच्छी तरह धोना अनिवार्य है ताकि इसकी सतह पर मौजूद धूल, हानिकारक बैक्टीरिया या रसायनों को हटाया जा सके।

जरूरत से ज्यादा सेवन है नुकसानदेह

आयुर्वेद और स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि किसी भी चीज की अति नुकसानदेह होती है। खीरे का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस, अपच और भारीपन महसूस हो सकता है। खीरे में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं विशेष रूप से तब जब शरीर की क्षमता से अधिक इसका सेवन किया जाए। इसके अतिरिक्त, खीरे का रस शरीर से टॉक्सिन्स यानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में तो मदद करता है लेकिन इसे भी संतुलित मात्रा में ही लेना चाहिए।

फ्रिज से निकालते ही न खाएं

एक सामान्य गलती जो अक्सर लोग करते हैं वह है फ्रिज से एकदम ठंडा खीरा निकालकर तुरंत खा लेना। बहुत ठंडी चीजों का सेवन पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है जिससे पेट में दर्द या मरोड़ की समस्या हो सकती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि खीरे को खाने से कुछ देर पहले फ्रिज से बाहर निकाल लिया जाए ताकि वह सामान्य तापमान पर आ सके। सही तरीके और सही मात्रा में खाया गया खीरा ही आपकी सेहत और सुंदरता के लिए वास्तव में एक वरदान साबित होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com