

त्योहार के बाद डाइट में फल, हरी सब्जियां और दही शामिल करें।
पाचन के लिए फाइबर और पर्याप्त पानी का ध्यान रखें।
क्रैश डाइट की जगह संतुलित खानपान और नियमित एक्सरसाइज अपनाएं।
Post Festival Diet: दिवाली का त्योहार मिठाई, पकवान और तरह-तरह के व्यंजनों के बिना अधूरा लगता है। इस दौरान लोग अक्सर अपनी डाइट भूलकर स्वादिष्ट पकवानों-मिठाइयों का लुत्फ लेते हैं, लेकिन लगातार कई दिनों तक ज्यादा मीठा, तला-भुना और मसालेदार खाना खाने स्वास्थय संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।
कई लोगों को पेट भारी रहने, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में त्योहार के बाद भूखे रहने या अचानक स्ट्रिक्ट डाइट शुरू करने की जरूरत नहीं है। आप अपने रोजाना के खानपान में कुछ चीजें शामिल करके फिर से अपनी स्वस्थ दिनचर्या अपना सकते हैं।
दिवाली के बाद अपनी डाइट में सादा दही और छाछ शामिल करें। इनमें प्रोटीन और कैल्शियम होता है। दही में लाइव बैक्टीरिया होते हैं, जो गट हेल्थ की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। छाछ को दोपहर के खाने के साथ लिया जाता है।
त्योहार के बाद रोजाना मौसमी फल खाना शुरू करें। ठंड के मौसम में अमरूद, पपीता, सेब, संतरा और अनार जैसे फल फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। फलों को जूस की जगह साबुत खाना बेहतर है, क्योंकि इससे फाइबर भी मिलता है और शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।
पालक, मेथी और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां डाइट में शामिल करें। इनमें फाइबर, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं। इन्हें दाल, सब्जी या हल्के सूप के रूप में खा सकते हैं।
अगर ज्यादा तला-भुना खाने के बाद पेट भारी महसूस हो रहा है, तो कुछ समय के लिए हल्का और आसानी से पचने वाला खाना चुनें। मूंग दाल की खिचड़ी, दलिया और दाल-चावल-घी अच्छे विकल्प हैं। इनमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का संतुलित मेल होता है।
कब्ज से बचने और पाचन को बेहतर रखने के लिए ओट्स, दलिया, साबुत अनाज, चिया सीड्स और सब्जियां खाएं। फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं और पर्याप्त पानी भी पिएं।
बादाम, अखरोट, अलसी और कद्दू के बीज को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इनमें हेल्दी फैट्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इन्हें नाश्ते या शाम के स्नैक में शामिल किया जा सकता है।
त्योहारों के दौरान कई बार लोग नियमित रूप से पानी पीना भूल जाते हैं। इसलिए दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिएं। पानी और छाछ, लस्सी, नींबू पानी व नारियल पानी जैसे पेय को भी शिमिल करें। मीठे पैकेज्ड ड्रिंक्स से दूरी रखें।
दाल, पनीर, अंडा, सोया और दही जैसे प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल करें। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों की मरम्मत और उनके रखरखाव में मदद करता है। हर मुख्य भोजन में एक प्रोटीन का सोर्स शामिल करें।