PCOS Care: पीरियड्स में महिलाएं न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकती हैं परेशानी; डॉक्टर की सलाह से बनाएं सही रूटीन

Hormonal Imbalance: पीसीओएस में सिर्फ अनियमित पीरियड्स ही नहीं, वजन बढ़ना, मुंहासे और अनचाहे बालों की समस्या भी हो सकती है। जानें कौन-सी 5 गलतियां इसे मैनेज करना मुश्किल बनाती हैं।
Pcos mistakes women should avoid for better health.
पीसीओएस केयरफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • PCOS सिर्फ पीरियड्स अनियमित होने की समस्या नहीं है, बल्कि यह हार्मोन और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्या है।

  • वजन घटाने के लिए बहुत कम खाना, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना और बिना सलाह के डाइट करना मुश्किल बढ़ा सकता है।

  • नियमित हेल्थ चेकअप, संतुलित खानपान, फिजिकल एक्टिविटी और लक्षणों पर नजर रखने से पीसीओएस मैनेज करना आसान हो जाता है।

PCOS In Women: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी PCOS की समस्या महिलाओं में आम है। इसकी वजह से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं, ठुड्डी और शरीर पर अनचाहे बाल बढ़ जाते हैं और वजन बढ़ जाता है। कई बार महिलाएं पीसीओएस के संकेतों को अलग-अलग समस्या समझकर नजरअंदाज कर देती हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ओव्युलेशन की उम्र की लगभग 10-13 प्रतिशत महिलाएं पीसीओएस से प्रभावित हैं। इनमें से बड़ी संख्या में महिलाओं को इस स्थिति के बारे में जानकारी नहीं होती है। आइए जानते हैं पीसीओएस में कौन-सी 5 गलतियां करने से बचना चाहिए।

सिर्फ पीरियड्स को पूरी समस्या समझना

पीसीओएस को केवल पीरियड्स से जुड़ी परेशानी मानने के बजाय इसे लाइफस्टाइल डिजीज के तौर पर ट्रीट किया जाना चाहिए। यह हार्मोनल हेल्थ के साथ मेटाबॉलिक हेल्थ को भी प्रभावित करता है। कुछ महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस, मुंहासे, अनचाहे बाल और वजन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। इसलिए पीरियड्स नियमित होने पर भी बाकी लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

वजन घटाने के लिए बहुत सख्त डाइट अपनाना

पीसीओएश की समस्या से पीड़ित कई महिलाएं तेजी से वजन कम करने के लिए खाना कम कर देती हैं या कार्बोहाइड्रेट पूरी तरह छोड़ देती हैं। यह तरीका लंबे समय तक अपनाना मुश्किल हो सकता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते। किसी एक खास प्रकार की डाइट सभी महिलाओं पर लागू नहीं होती। खाने में सब्जियां, प्रोटीन, साबुत अनाज, फाइबर और हेल्दी फैट शामिल करना बेहतर है।

एक्सरसाइज में जरूरत से ज्यादा जोर लगाना

हार्मोनल हेल्थ को मैनेज करने के लिए रोजाना घंटों जिम में बिताना जरूरी नहीं है। अपनी क्षमता के अनुसार वॉकिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी गतिविधियां अपनाई जा सकती हैं। सामान्य तौर पर सप्ताह में 150 से 300 मिनट की मॉडरेट इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज और कम से कम 2 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच नहीं कराना

हार्मोनल हेल्थ का असर सिर्फ रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर ही नहीं पढ़ता बल्कि इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बी बढ़ता है। इसलिए समय-समय पर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाना जरूरी है।

Pcos mistakes women should avoid for better health.
Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी में कब महसूस होती है बच्चे की पहली हलचल? जानें बेबी मूवमेंट का समय और संकेत

खुद इलाज करना

पीरियड्स कब आए, कितने दिन चले, चेहरे पर मुंहासे कब बढ़े या वजन में क्या बदलाव हुआ, इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए फोन में कैलेंडर या डायरी की मदद लें। इसके लिए कई ऐप भी मौजूद हैं, जिसमें पीरियड्स संबंधी अपडेट किए जा सकते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के हार्मोनल दवाएं या सप्लीमेंट लेना सही नहीं है।