आयुर्वेद में पानी को कहते है 'औषधि', जान लें स्वस्थ रहने के लिए कब और कितना पानी पीना होता है जरूरी

Drinking Water Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही समय और उचित मात्रा में पानी बड़ा लाभदायक माना गया है। पानी भले ही हमारी सेहत के लिए जरूरी है लेकिन इसे कब और कितना पीना चाहिए।
स्वस्थ रहने के लिए कितना पीएं पानी
स्वस्थ रहने के लिए कितना पीएं पानी (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Drinking Water Time: सेहत के लिए पानी पीना बेहद जरूरी होता है। हमारे शरीर की सबसे पहली जरूरत पानी है इसके बिना कुछ भी नहीं। पानी को आयुर्वेद में 'औषधि' के रूप में मानते है तो जानकारी होगी कि, हमारा शरीर 70 फीसदी पानी से बना है। शरीर में पानी की पूर्ति हमेशा होना चाहिए नहीं तो आपको कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही समय और उचित मात्रा में पानी बड़ा लाभदायक माना गया है। पानी भले ही हमारी सेहत के लिए जरूरी है लेकिन इसे कब और कितना पीना चाहिए इसकी जानकारी नहीं होती है।

कई बीमारियों का हल है पानी

आयुर्वेद में पानी को लेकर कहा गया है कि, पानी को शरीर के पांच तत्वों में शामिल किया गया है। अगर आप सही समय पर सही मात्रा में पानी पीते है तो आपकी कई तरह की बीमारियों का हल होता है। पानी केवल प्यास बुझाने ही नहीं बल्कि ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने, शरीर की गंदगी को बाहर निकालने, शरीर के तापमान को सही बनाए रखने, गुर्दे और किडनी का सही संचालन करने, पाचन शक्ति बढ़ाने और मस्तिष्क को ठीक से काम करने में मदद करता है। मस्तिष्क का करीब 80 फीसदी हिस्सा ही पानी से बना है। कुल मिलाकर यह शरीर के जरूरी अंगों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।

पानी की कमी से होती है यह बीमारी

अगर शरीर में पानी की मात्रा की पूर्ति सही तरीके से नहीं होती है तो कई तरह की हेल्थ समस्याएं हो सकती है। इन हेल्थ समस्याओं में चिड़चिड़ापन, यूरिन इंफेक्शन, पथरी, मांसपेशियों में जकड़न, थकान और याद्दाश्त में कमी जैसी बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। इन प्रकार की समस्याएं में पानी किस तरह से पीना चाहिए और पानी पीने के क्या नुकसान होते है इसके बारे में बताया गया है।

जानिए गर्म पानी पीने के फायदे

यहां सुबह के समय गर्म पानी पीने के कई फायदे होते है जिसके बारे में कम लोगों को जानकारी होती है। बदलते मौसम में कफ, जुखाम या सर्दी की समस्या बढ़ जाती है इसके लिए आपको गर्म पानी पीना चाहिए।इतना गर्म पानी पीएं जो पेट और स्किन को नुकसान न पहुंचाए। ज्यादा गर्म पानी पीने से त्वचा शुष्क हो जाती है और छाले होने की संभावना भी रहती है। कहा जाता है कि, गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। वैसे तो हर पानी को उबालने के बाद ठंडा होने पर ही पीना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 3.7 लीटर और महिलाओं को 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए।

जानिए हर्बल पानी पीने के फायदे

सेहत के नजरिए से हर्बल पानी पीना बेहतर होता है। इस तरह से हर्बल पानी पानी से कई बीमारियों का हल होता है। हर्बल पानी में आप किस पात्र में पानी पी सकते है। इसके लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना अच्छा होता है। सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में पानी पीने से तीनों दोष संतुलित रहते हैं और ये पेट के लिए किसी टॉनिक की तरह काम करता है, लेकिन सर्दियों में इसे लेने से बचें, क्योंकि ये ठंडा होता है। आयुर्वेद में खाना खाने के बाद गर्म पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना गया है। खाना खाने के 30 मिनट बाद हल्का गर्म पानी थोड़े-थोड़े अंतराल में पीते रहना चाहिए, इससे जठराग्नि बढ़ती है और पाचन क्रिया तेजी से होती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com