Lichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे

Lichi In Summer Season: गर्मियों के मौसम में आम-जामुन के साथ ही लीची भी बाजार में उपलब्ध होती है। 15 दिनों तक रोजाना लीची खाने से इम्‍यूनिटी, डाइजेशन और त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Health Benefits of Eating Lichi, how to eat lichi for skin
लीची (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Benefit Of Eating Lichi: गर्मियों में मिलने वाली लीची स्वाद के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। अगर आप 15 दिनों तक लीची खाते हैं, तो यह शरीर के लिए कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है।

हालांकि, किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सही मात्रा और सही समय का ध्यान रखना जरूरी है।

डाइजेशन में मदद

लीची में फाइबर की अधिकता होने के कारण यह डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी फायदेमंद है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देती है। नियमित रूप से लीची खाने से पेट साफ रहता है और पाचन क्रिया सुचारू रहती है।

इम्यूनिटी मजबूत

लीची विटामिन सी का अच्‍छा स्रोत है, जो इम्युनिटी को बढ़ाता है।

एनर्जी से भरपूर

लीची एक एनर्जेटिक फल है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। गर्मियों में थकान और कमजोरी महसूस होने पर इसका सेवन तुरंत ताजगी लाता है। इस फल में मौजूद नेचुरल शुगर बायोएवलेबिलिटी के कारण तेजी से ऊर्जा मिलती है।

शरीर को करता है हाइड्रेट

लीची में पानी की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे गर्मियों में शरीर को हाइड्रेशन मिल सकता है।

स्किन को देती है नेचुरल ग्लो

लीची में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे स्किन हेल्दी नजर आती है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

लीची का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं और हृदय की बीमारियों से बचाते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है और खून का बहाव सुधरता है।

लीची खाना ज्यादा फायदेमंद या जूस पीना?

किसी भी फल को पूरी तरह से खाने से शरीर में नेचुरल शुगर के साथ-साथ फाइबर भी जाता है, जबकि केवल जूस पीने से शरीर को केवल शुगर मिलता है। इसलिए, पूरी लीची खाना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर होता है। लीची का जूस शरीर को तरोताजा रखने और हाइड्रेट करने में मदद करता है, लेकिन जूस बनाने के दौरान फाइबर की मात्रा कम हो जाती है।

अधिक लीची खाने के नुकसान

  • ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
  • पेट में गैस या ब्लोटिंग हो सकती है।
  • खाली पेट ज्‍यादा मात्रा में सेवन करना सही नहीं माना जाता।
  • कुछ महिलाओं में एलर्जी, खुजली या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • खाली पेट बहुत ज्यादा लीची न खाएं।
  • एक्‍स्‍ट्रा चीनी मिलाने से बचें, क्‍योंकि लीची पहले से ही मीठी होती है।
  • डायबिटीज से ग्रस्‍त महिलाएं लीची का नियंत्रित मात्रा में ही सेवन करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • लीची को अच्छी तरह साफ करके और छीलकर ही खाएं।
Navbharat Live
navbharatlive.com