Piles And Gym: क्या जिम में भारी वजन उठाने से बढ़ सकती है बवासीर की परेशानी? जानें किन बातों का रखें ध्यान

Exercise For Piles: क्या जिम में भारी वजन उठाने से बवासीर की परेशानी बढ़ती है? जानें स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट और वेट ट्रेनिंग करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए और पाइल्स होने पर सावधानियां जरूरी हैं।
Gym heavy weightlifting se piles ka khatra.
जिम और पाइल्सफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारी वजन उठाते समय सांस रोकने और जरूरत से ज्यादा जोर लगाने से पेट के अंदर दबाव बढ़ता है, जिससे बवासीर के मरीज को परेशानी हो सकती है।

  • स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट और दूसरी भारी वेट ट्रेनिंग के दौरान सही तकनीक और ब्रीदिंग का ध्यान रखना जरूरी है।

  • बवासीर होने पर व्यायाम पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं है, लेकिन दर्द या परेशानी बढ़ाने वाली वर्कआउट को अवॉयड करना चाहिए।

Can Heavy Lifting Cause Piles: जिम में मसल्स ग्रोथ और फिट रहने के लिए लोग वेट ट्रेनिंग करते हैं। स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट और लेग प्रेस जैसी एक्सरसाइज में भारी वजन उठाना वर्कआउट का हिस्सा होता है। लेकिन कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या वेट लिफ्टिंग से बवासीर की समस्या हो सकती है या भारी वजन उठाते समय शरीर पर दबाव पड़ता है।

खासकर जब कोई व्यक्ति वजन उठाते समय सांस रोकता है या जरूरत से ज्यादा जोर लगाता है, तो पेट के अंदर दबाव बढ़ता है। ऐसे में पहले से बवासीर से परेशान लोगों को कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।

पाइल्स में गुदा और मलाशय के आसपास की नसों में सूजन आ जाती है। इसके पीछे कब्ज, मल त्याग के दौरान जोर लगाना, लंबे समय तक टॉयलेट में बैठना और दूसरी वजहें हो सकती हैं। भारी वजन उठाते समय भी शरीर के अंदर दबाव बढ़ता है। खासकर जब कोई व्यक्ति सांस रोककर वजन उठाता है, तो दबाव बढ़ता है। पाइल्स में डाइट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कौन-सी एक्सरसाइज करते समय बरतें सावधानी?

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स करते समय शरीर का निचला हिस्सा एक्टिव होता है। बहुत भारी वजन के साथ या गलत तकनीक से स्क्वाट करने पर शरीर पर दबाव बढ़ता है।

डेडलिफ्ट

इस एक्सरसाइज में भारी वजन उठाना होता है। इसका प्रभाव लोअर बैक पर अधिक पड़ता है। वजन उठाते समय सांस रोकने और जरूरत से ज्यादा जोर लगाने से बचें।

लेग प्रेस

इसमें पैरों से भारी वजन को धकेलना होता है। जरूरत से ज्यादा वजन उठाने और सांस रोकने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है।

हैवी वेट ट्रेनिंग

अपनी क्षमता से ज्यादा वजन उठाने या हर सेट में जरूरत से ज्यादा जोर लगाने से बचें। उतना ही वजन उठाएं, जितने में आप आराम से तीन सेट लगा सकें।

Gym heavy weightlifting se piles ka khatra.
National Naturopathy Day: नेचुरोपैथी क्या है? मिट्टी, पानी और खानपान से कैसे सुधारती है सेहत, जानें इसका तरीका

बवासीर होने पर जिम जाते समय रखें सावधानियां

बवासीर के मरीज को अपनी डाइट का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। शुरुआत में हल्के वजन से एक्सरसाइज करना चाहिए। धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार वजन बढ़ाएं और ज्यादा वजन उठा कर शरीर पर अनावश्यक दबाव न डालें। वजन उठाते समय सांस को ब्लो इन और ब्लो आउट करें। इससे पेट पर दबाव कम पड़ेगा।