Piles Diet Tips: कब्ज से राहत के लिए रोज के खाने में शामिल करें फाइबर से भरपूर ये 10 सस्ते फूड

रीता राय सागर

अमरूद

अमरूद में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसे छिलके के साथ खाने से पेट की सेहत को फायदा मिलता है।

पाइल्स डाइट | Source: Pinterest

पपीता

पपीता पानी और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसे नाश्ते या दिन के किसी समय खाने से गट हेल्थ को सपोर्ट मिलता है।

पाइल्स डाइट | Source: Pinterest

ओट्स

ओट्स में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो बावेल मूवमेंट को आसान बनाने और पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है।

पाइल्स डाइट | Source: Pinterest

चना

काला चना और सफेद चना दोनों फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें उबालकर या सब्जी के रूप में खाने में शामिल कर सकते हैं।

पाइल्स डाइट | Source: Pinterest

दाल

मसूर, मूंग, अरहर और चना दाल में फाइबर मिलता है। रोज के खाने में दाल शामिल करना कब्ज से बचाव में मददगार होता है।

पाइल्स डाइट | Source: Pinterest

अलसी के बीज

अलसी में फाइबर के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है। पिसी हुई अलसी को दही या दलिया में मिलाकर खा सकते हैं।

पाइल्स डाइट | Source: Pinterest

हरी मटर

हरी मटर में फाइबर पाया जाता है। इसे सब्जी, पुलाव या सलाद में शामिल करके रोज के भोजन को फाइबर से भरपूर बना सकते हैं।

पाइल्स डाइट | Source: Pinterest

पालक

पालक, मेथी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर होता है। इन्हें नियमित रूप से खाने में शामिल करें।

पाइल्स डाइट | Source: Pinterest

नाशपाती

नाशपाती को छिलके सहित खाने से फाइबर मिलता है। यह कब्ज की समस्या में मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकती है।

पाइल्स डाइट | Source: Pinterest

चिया सीड्स

चिया सीड्स पानी सोखकर जेल जैसा रूप लेते हैं। इन्हें भिगोकर दही, दूध या पानी के साथ ले सकते हैं। पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।

पाइल्स डाइट | Source: Pinterest

Men's Grooming Tips: पुरुष अपने लुक को बनाना चाहते हैं स्मार्ट और क्लासी, तो अपनाएं ये 10 ग्रूमिंग टिप्स

पाइल्स डाइट
Swipe Up