बार‍िश के मौसम में जरूर खाएं भुट्टा, सेहत को म‍िलेंगे ढेरों फायदे

भुट्टा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। भुट्टा विटामिन मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
बार‍िश के मौसम में जरूर खाएं भुट्टा, सेहत को म‍िलेंगे ढेरों फायदे
भुट्टा खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

बार‍िश का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में हमें अपने खान-पान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,इस मौसम में कई बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप भुट्टा का सेवन कर सकते हैं।

यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। भुट्टा विटामिन मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। आपको भी इसके फायदे जान लेना चाह‍िए।

भुट्टा खाने से सेहत को म‍िलेंगे 5 बड़े फायदे

  • कब्‍ज से निजात

बारिश के माैसम में पेट से जुड़ी कई समस्‍याएं बढ़ जाती हैं। सबसे ज्‍यादा द‍िक्‍कत तो कब्‍ज से होती है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं ताे आपको अपनी डाइट में कॉर्न यानी क‍ि भुट्टा जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।

  • कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को करे मेंटेन

आपको बता दें, भुट्टा खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम होता है। कॉर्न में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है। इस कारण ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार है। साथ ही भुट्टे में मौजूद विटामिन्स नए सेल्‍स बनाते हैं। इसके अलावा डायबिटीज को भी कंट्रोल करते हैं।

  • तुरंत देता है एनर्जी

इस मौसम में ज्‍यादातर लोगों को सुस्‍ती घेर लेती है। ऐसे में भुट्टा एनर्जी बूस्‍टर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स आपको तुरंत एनर्जी देते हैं।

  • वजन कम करने में कारगर

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं ताे आपको भुट्टा जरूर खाना चाह‍िए। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इस कारण आप ओवरईट‍िंग से बचे रहते हैं। इससे कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है ज‍िससे वजन कम करना आसान हो जाता है।

  • इम्‍युन‍िटी बूस्‍ट करे

आपको बता दें क‍ि इस दौरान कई तरह की मौसमी बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके ल‍िए इम्‍युन‍िटी का स्‍ट्राॅन्‍ग होना जरूरी है। ऐसे में अगर आप भुट्टा खाएंगे तो इससे शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही बीमार‍ियों का खतरा भी कम होगा। भुट्टे में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्‍युन‍िटी को मजबूत बनाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com