Memory Power में अगर आ रही हो कमजोरी, तो ये चीजें शुरू कर दें खाना, याददाश्त होने लगेगी मजबूर, तेज हो जाएगा दिमाग

अगर आपकी याददाश्त भी धीरे-धीरे कमजोर हो रही है तो ऐसे में आइए कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करके आप अपनी ब्रेन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।
Memory Power में अगर आ रही हो कमजोरी, तो ये चीजें शुरू कर दें खाना, याददाश्त होने लगेगी मजबूर, तेज हो जाएगा दिमाग
याददाश्त बढ़ाने के लिए करें इन सुपर फूड्स का सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Brain Boosting Foods: आजकल हमारी लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि हम अपनी हर चीज़ भूलने लगे हैं। इसकी शुरुआत छोटी-छोटी चीज़ों से होती है और बाद में फिर ना जाने कितनी आगे बढ़ जाती है। अगर आपकी याददाश्त भी धीरे-धीरे कमजोर हो रही है तो ऐसे में आइए कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करके आप अपनी ब्रेन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। आइए जानते है याददाश्त बढ़ाने के लिए किन सुपर फूड्स का सेवन करना चाहिए।

याददाश्त बढ़ाने के लिए करें इन सुपर फूड्स का सेवन :

तुलसी की पत्तियां का करें सेवन

याददाश्त बढ़ाने के लिए तुलसी की पत्तियां का सेवन आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। रेगुलरली सही मात्रा में और सही तरीके से तुलसी की पत्तियों का सेवन करके आप भूलने की बीमारी के खतरे को भी कम कर सकते हैं। मेमोरी और फोकस को बढ़ाने के लिए तुलसी की पत्तियों को कंज्यूम किया जा सकता है।

अश्वगंधा का करें सेवन

याददाश्त बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इस जड़ी बूटी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से अश्वगंधा को कंज्यूम करके फोकसिंग पावर को भी बढ़ाया जा सकता है।

हल्दी का करें सेवन

अगर आप अपनी मेमोरी पावर को बढ़ाना चाहते हैं, तो हल्दी को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। हल्दी में करक्यूमिन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। भूलने की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए भी हल्दी का सेवन किया जा सकता है।

दालचीनी का करें सेवन

जैसा कि आप जानते है कि दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन, आपको बता दें कि दालचीनी आपकी ब्रेन हेल्थ को इम्प्रूव कर आपकी याददाश्त को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com