सर्दियों में खूब पिएं ये ट्रिपल मेजिकल ABC जूस, चेहरे और बालों पर दिखाई देगा पॉजिटिव असर

Triple ABC juice in Winter: आज हम आपको ऐसे ही एक चमत्कारी जूस के बारे में बता रहे है जो सर्दियों के मौसम में आपके लिए बेहद ही फायदेमंद होता है।, दो-तीन प्रकार के फलों से जूस को तैयार कर सकते है।
सर्दियों में पिएं चमत्कारी जूस
सर्दियों में पिएं चमत्कारी जूस (सौ,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Benefits of Triple ABC juice: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस ठंड के मौसम में हरी-भरी सब्जियों की भरमार देखने के लिए मिलती है। इन मौसमी सब्जियों का सेवन करने से सेहत को सर्द मौसम में राहत मिलती है। सर्द वाले मौसम में कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है वहीं पर भरपूर न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलने से त्वचा और बालों पर भी बुरा असर देखने के लिए मिलता है।

अगर आप नेचुरली तौर पर अपनी सेहत को दुरुस्त देखना चाहते है तो आज हम आपको ऐसे ही एक चमत्कारी जूस के बारे में बता रहे है जो सर्दियों के मौसम में आपके लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। अगर आप न्यूट्रिएंट्स रिच चीजों का सेवन करना चाहते है तो, दो-तीन प्रकार के फलों से तैयार ABC जूस का सेवन कर सकते है।

जानिए कैसे तैयार करें जूस

इस खास तरह के चमत्कारी जूस को आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आप 1 अनार, एक एप्पल (सेब), एक आंवला, बीटरूट (चुकंदर), कैरट (गाजर) जरूर लें ले। इन चीजों को लेने के बाद जूसर में डालकर जूस निकाल लें अगर जरूरत हो तो बिल्कुल थोड़ा सा पानी मिला सकते है। इस जूस में रेशे हो सकते है इसके लिए छानकर ही पीना शुरु कर दें। इस मेजिकल जूस को पीने से फायदा और रिजल्ट जल्द मिलता है।

जूस पीने के फायदे जानिए

अगर आप इस आसान से जूस को घर पर बना लेते है तो इसे रोजाना पीने के फायदे भी अनेकों मिलते है। कई बार बालों को पॉल्यूशन, धूल मिट्टी या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट के केमिकल, खराब पानी जैसी चीजों से नुकसान होता है। इसके अलावा पोषक तत्वों की कमी से बालों पर असर नजर आने लगता है। इसके लिए ट्रिपल एबीसी जूस का सेवन करने से शरीर को सभी तरह के पोषक तत्व आसानी से मिल सकते है। इसके अलावा त्वचा के लिए भी ट्रिपल एबीसी जूस फायदेमंद होता है। आप असरदार फायदे के लिए इस ट्रिपल एबीसी जूस को रोजाना पी सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com