फ्रिज में बिल्कुल न रखें खाने-पीने की ये 5 चीजें, स्वाद पर तो असर पड़ेगा ही, खराब भी जल्दी होंगी

फ्रिज सब्ज्यिों और फलों को सुरक्षित रखने का काम करता हैं। इन्हें जल्दी खराब होने से बचाता हैं। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि हर खाद्य पदार्थ के लिए फ्रिज का प्रयोग करना सही नहीं हैं।
फ्रिज में बिल्कुल न रखें खाने-पीने की ये 5 चीजें, स्वाद पर तो असर पड़ेगा ही, खराब भी जल्दी होंगी
फ्रिज में न रखें ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Health Tips: मौजूदा समय में फ्रिज यानी रेफ्रिजरेटर हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। मौसम कोई भी हो फ्रिज की जरूरत तो हमेशा रहती है, लेकिन गर्मियों में फ्रिज की डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए हर छोटी से बड़ी चीज जिसे हम बचाना चाहते हैं, उसे उठा कर फ्रिज में रख देते हैं।

क्या आप जानते हैं कि कुछ खाने-पीने को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। इन चीजों को फ्रिज में रखने से वो सेहत के लिए उतने फायदेमंद नहीं होते। ऐसे में आइए जानिए ये चीजें कौन सी हैं और उन्हें फ्रिज में रखने से क्या नुकसान होता है।

फ्रिज में न रखें ये चीजें :

ना रखें केला

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अक्सर लोग केले को फ्रिज में रख देते हैं। अगर आप भी यही करते हैं तो आज से ही ऐसा करना छोड़ दें। दरअसल, केला फ्रिज में रखने से काला पड़ने लगता है। इससे ईथाइलीन नाम की गैस निकलती है। इस तरह ये फ्रिज में रखे आसपास के फलों को भी खराब करने लगता है।

ना रखें टमाटर

कई लोगों की आदत होती है कि जब भी टमाटर बाजार से लाते यानी खरीदते हैं, तो उसे तुरंत फ्रिज में रख देते हैं। उन्हें लगता है कि फ्रिज में टमाटर रखने से वो जल्दी गलेगा नहीं, तो आप ये जान लें कि ऐसा नहीं है। फ्रिज में टमाटर रखने से जल्दी गल जाता है। इसके साथ ही इसका स्वाद खराब हो जाता है। इसलिए टमाटर को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।

ना रखें आलू

आपको बता दें, आलू को ज्यादातर लोग बाहर ही रखते हैं मगर उसे ज्यादा समय तक चलाने के लिए कुछ लोग फ्रिज में रखना भी पसंद करते है। बता दें ऐसा करने से बचना चाहिए। आलू को फ्रिज में स्टोर करने से इसमे मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाती है, जिसकी वजह से इसका टेस्ट और टैक्सचर दोनों ही बिल्कुल बदल जाते हैं। इस तरह का आलू का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।

ना रखें शहद को भी फ्रिज में

कभी भी शहद को फ्रिज में ना रखें। फ्रिज में शहद को रखने से वो कठोर हो जाता है। इसलिए हमेशा शहद को किसी जार में टाइट बंद करके बाहर ही रखें।

ना रखें खट्टे फल

खट्टे फलों को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। ये फल हैं- संतरा, मौसमी और नींबू। फ्रिज में इन फलों को रखने से इनके छिलके काले पड़ जाते हैं और इसमें मौजूद रस सूख जाता है।

ना रखें लहसुन

फ्रिज में लहसुन रखने से भी बचना चाहिए। लहसुन आपके खाने का टेस्ट एकदम बढ़ा देता है। लहसुन से खाने में अलग ही फ्लेवर आता है। इस वजह से सब्जी में लोग लहसुन का अधिकतर इस्तेमाल करते है। हालांकि, अगर आप इसे फ्रिज में रखने की भूल करते हैं तो अब ये करना बंद कर दीजिए क्योंकि इसके फ्लेवर जा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com