Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान

Boiled Egg Nutrition: उबले अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं। अगर आप रोज सिर्फ 2 उबले अंडे खाते हैं, तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं।
Benefits Of Eating Eggs Daily
रोजाना कितने अंडे खाना सही? (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Benefits Of Eating Eggs Daily: हर कोई जानता है कि, अंडे प्रोटीन का बढिया सोर्स होते है। हम में से कई लोग रोजाना इनका सेवन भी करते हैं, खासकर जिम जाने वाले, वजन कम करने वाले या हेल्दी रहने वाले लोग। ये प्रोटीन को पाने का सबसे आसान और सस्ता स्रोत है। हम में से कई लोग उबले अंडे का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि 2 उबले अंडों में कितना प्रोटीन होता है? नहीं तो चलिए हम बताते है।

उबले अंडों में कितना प्रोटीन होता है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक बड़े आकार के उबले अंडे में औसतन 6 से 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में यदि आप 2 बड़े उबले अंडे खाते हैं, तो आपके शरीर को लगभग 12 से 13 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। यही वजह है कि अंडों को मसल्स बनाने और शरीर की रिकवरी के लिए उपयोगी माना जाता है।

प्रोटीन ही नहीं, और भी कई पोषक तत्व

एक्सपर्ट्स के अनुसार, उबले अंडे खाने से सिर्फ प्रोटीन ही नहीं मिलता है। बल्कि इनमें हेल्दी फैट, विटामिन A, विटामिन D, विटामिन B12, सेलेनियम और कई जरूरी मिनरल्स भी मौजूद होते है। वहीं कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बेहद कम होती है। 2 उबले अंडों से शरीर को करीब 150 से 160 कैलोरी ऊर्जा मिलती है।

अंडे को ‘कम्प्लीट प्रोटीन’ माना जाता है

अंडे को ‘कम्प्लीट प्रोटीन’ माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी 9 अमीनो एसिड मौजूद होते है। यही कारण है कि शरीर इस प्रोटीन को आसानी से अवशोषित और उपयोग कर पाता है। फिटनेस और पोषण विशेषज्ञ भी इसे उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन मानते है।

रोजाना कितने अंडे खाना सही?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 1 से 2 अंडे खाना फायदेमंद माना जाता है। वहीं नियमित व्यायाम या जिम करने वाले लोग अपनी जरूरत और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार अधिक अंडों का सेवन कर सकते है।

उबले अंडे खाने के क्या फायदे है?

  • आँखों और मस्तिष्क का स्वास्थ्य

अंडों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क और आंखों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अंडों में पाया जाने वाला कोलीन रसायन याददाश्त और तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है। विटामिन ए अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें–

  • आयरन की कमी को दूर करता है

अंडे में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो थकान दूर करने में काफी मददगार होता है। प्रोटीन की कमी से बचने के लिए अंडे की जर्दी का सेवन करें।

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला

नियमित रूप से एक उबला अंडा खाने से शरीर मजबूत रहता है। अंडे में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कई पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावी ढंग से बढ़ाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com