

Brinjal Side Effects: सब्जियों का राजा कहे जाने वाला बैंगन का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। कई लोगों को बैंगन का भर्ता, बैंगन (Brinjal) की सब्जी आदि खाना खूब पसंद होता है। इसके अलावा, बैंगन से कई तरह की स्वादिष्ट डिश भी बनाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस बैंगन को आप इतना चाव के साथ खाते हैं उसे कई लोगों को खाने से बिल्कुल मना किया जाता है।
आयुर्वेद में बैंगन को कुछ बीमारियों के लिए 'वादी' यानी गैस बनाने वाला माना गया है। अगर आपको भी बैंगन बेहद पसंद है, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। हो सकता है, जिन समस्याओं से आप सालों से जूझ रहे हैं, उसका कारण आपका पसंदीदा बैंगन ही हो।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए बैंगन का सेवन नुकसानदायक हो सकता हैं। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो बैंगन से दूर रहें। बैंगन में एक खास तरह का तत्व होता है जिसे 'सोलानेन' कहते हैं। यह शरीर में सूजन (Inflammation) को बढ़ाता है, जिससे जोड़ों का दर्द और भी बढ़ सकता है।
एक्सपर्ट्स बताते है कि, बैंगन का सेवन किडनी स्टोन के मरीज को भी करने से बचना चाहिए। बैंगन में ऑक्सलेट नामक तत्व पाया जाता है, जो किडनी स्टोन की समस्या वाले लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
पाइल्स के मरीजों को बैंगन बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। बैंगन की तासीर गर्म होती है, जो पाइल्स की समस्या को बढ़ा सकती है। यह खुजली और जलन को भी बढ़ा सकता है, जिससे परेशानी और भी बढ़ जाती है। अगर आपको बैंगन खाने के बाद खुजली, चकत्ते या त्वचा पर लालिमा जैसी समस्या होती है, तो इसका मतलब है कि आपको बैंगन से एलर्जी है। ऐसे में इसे खाना तुरंत बंद कर देना चाहिए।
जिन लोगों को अक्सर पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें बैंगन से परहेज करना चाहिए। बैंगन भारी होता है और इसे पचाना मुश्किल हो सकता है, जिससे पेट फूलना और गैस की समस्या बढ़ सकती है।